• Home
  • खेल समाचार
  • ‘मैं सचिन तेंदुलकर की तरह…’, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को रुलाने के बाद बोले टेम्बा बावुमा
Image

‘मैं सचिन तेंदुलकर की तरह…’, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को रुलाने के बाद बोले टेम्बा बावुमा


बुरी तरह पिछड़ने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने बेहतरीन वापसी कर ली है. पहले 2 दिन बारिश की भेंट चढ़ने के बाद तीसरे दिन कप्तान टेम्बा बावुमा ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली और 179 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. उनकी इस शतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी 425 रन पर घोषित कर दी. तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद बावुमा ने खुलासा किया कि वह सचिन तेंदुलकर की तकनीक से सीखने की कोशिश करते हैं.

टेम्बा बावुमा ने 334 गेंद खेलकर 179 रन बनाए. इस यादगार पारी में उन्होंने 18 चौके और एक छक्का लगाया. इस जुझारू पारी के दौरान उन्होंने मार्को जानसेन के साथ मिलकर 132 रन और साइमन हार्मर के साथ मिलकर 183 रनों की पार्टनरशिप की. बावुमा कहते हैं कि वह कोशिश करते हैं कि गेंद को ज्यादा से ज्यादा पास आने दें. ऐसी तकनीक से अक्सर सचिन तेंदुलकर खेला करते थे.

सचिन की तकनीक से सीखा

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद टेम्बा बावुमा ने कहा, “मैं उनके (सचिन तेंदुलकर) जैसी तकनीक से खेलने की कोशिश करता हूं. मेरी कद-काठी लंबी-चौड़ी नहीं है और इसमें मुझे कोई खास प्रगति नहीं मिलने वाली है. जितना हो सकता है, मैं अपनी मूवमेंट को सटीक रखने का प्रयास करता हूं. कभी-कभी मुझे इससे परेशानी भी होती है.”

बावुमा ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को खूब रुलाया. वह पारी के 9वें ओवर में ही बैटिंग करने आ गए थे, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका ने महज 12 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे. नंबर-4 पर खेलने आए बावुमा अंत तक क्रीज पर टिके रहे. 425 के स्कोर पर जब दक्षिण अफ्रीका ने बावुमा के रूप में अपना नौवां विकेट गंवाया, तभी टीम ने अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी.

बावुमा ने बनाए कई रिकॉर्ड

टेम्बा बावुमा ने 179 रन की पारी खेल कई सारे रिकॉर्ड बनाए.

179 रन- यह अपने होम ग्राउंड पर खेलते हुए किसी दक्षिण अफ्रीकी कप्तान का चौथा सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर है. उनसे पहले हाशिम आमला (208 रन), हाशिम आमला (201 रन), ग्रीम स्मिथ (183 रन) ऐसा कर चुके हैं.

दूसरा सबसे बड़ा स्कोर- गकेबरहा के मैदान पर यह किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. इस मैदान पर सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड हर्शल गिब्स (196 रन) के नाम है.

150- टेम्बा बावुमा, दक्षिण अफ्रीका के उन कप्तानों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक से अधिक बार 150 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है. बावुमा ने दूसरी बार ऐसा किया है.

यह भी पढ़ें:

जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार



Source link

Related Posts

Asian Para Games 2026 Day 3 Highlights: पैरा एशियाई खेलों के तीसरे दिन भारत ने जीते 34 पदक, जानें मेडल टैली का हाल

पैरा एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन का इवेंट समाप्त हुआ. भारत ने तीसरे दिन कुल 34 मेडल…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार

मंगलवार, 20 अक्टूबर को भारत ने तीसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 92 रनों से हरा दिया. इसी…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

NZ के खिलाफ पहला टी20 खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? कप्तान अय्यर ने दिया जवाब

भारत और न्यूजीलैंड का पहला टी20 मैच गुरुवार, 22 अक्टूबर को खेला जाएगा. मुकाबले से पूर्व भारतीय कप्तान…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

‘उन्हें बहुत पहले ही…’ भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान

भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद नेशनल टीम में वापसी हुई है, जिन्हें भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top