मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसका लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्सद भी समर्थन कर रहे हैं. प्रदर्शन के विरोध में पुलिस ने अगस्त क्रांति मैदान समेत मुंबई के कई इलाकों में कार्रवाई की और प्रोटेस्ट कर रहे 300 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है.
इमरान खान ने सीजेपी प्रोटेस्ट में अपनी मौजूदगी को लेकर कहा कि वो यहां पर किसी पार्टी को रिप्रेजेंट नहीं कर रहे हैं वो सिर्फ वहां पर एक इंसान और नागरिक होने के नाते है. उन्होंने कहा कि उनकी औकात नहीं है कि वो लोगों के लिए कुछ डिमांड करें. उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इमरान के साथ पुलिस की वैन में गर्लफ्रेंड लेका वाशिंगटन को भी देखा जा सकता है. उनका रिएक्शन होता है, ‘पता नहीं हम कहां जा रहे हैं?’
डिटेन होने पर क्या बोले इमरान खान?
इमरान खान का एक वीडियो पुलिस की वैन से सामने आया है, जिसमें वो डिटेन होने पर बात करते हुए नजर आए. इसमें वो बताते हैं, ‘मैं इस देश की जनता को सपोर्ट करने के लिए यहां आया हूं. जो लोग सड़क पर उतरे हैं और अपनी आवाज उठा रहे हैं, मैं उन लोगों को सपोर्ट करने के लिए आया हूं. सिर्फ मैं ही डिटेन नहीं हुआ हूं. बहुत सारे लोगों स्टूडेंट्स को भी डिटेन किया गया है. जिन लोगों को भी बिना कॉल्स के डिटेन किया जा रहा है, उनके लिए काफी चिंता है.’
प्रोटेस्ट में शामिल होने पर बोले इमरान खान- ‘मेरी कोई औकात नहीं’
इसके साथ ही अभिनेता इमरान खान ने समाचारा एजेंसी ANI से बातचीत की और उन्होंने बताया कि वो प्रोटेस्ट में क्यों शामिल होने आए जब उनकी कोई डिमांड नहीं थी. वो प्रोटेस्ट में शामिल होने को लेकर कहते हैं, ‘मेरी कोई डिमांड नहीं है. मैं यहां एक नागरिक के तौर पर आया हूं. इस शहर में रहने वाले एक व्यक्ति के तौर पर आया हूं. मैं ये देखने के लिए आया हूं कि लोगों की आवाजाही पर रोक क्यों लगाया जा रहा है. लोगों की आवाज क्यों दबाई जा रही है. इसीलिए मैं यहां आया हूं.’
#WATCH | Mumbai: Before he was detained by Police, Actor Imran Khan says, “I don’t have demands. I am here as a citizen, as someone who lives in this city. I am here to see why freedom of movement is being restricted—why people’s voices are being suppressed. That is why I am here. I am not in a position to make demands of anyone. Nor am I part of any organization. I am just here as a representative…”
— ANI (@ANI) October 10, 2026
अपनी मांग को लेकर एक्टर इमरान खान कहते हैं, ‘मैं ऐसी स्थिति में नहीं हूं, मेरी कोई औकात नहीं है कि किसी से कोई मांग कर सकूं. ना ही मैं किसी संगठन का हिस्सा हूं. मैं बस एक प्रतिनिधि के तौर पर यहां आया हूं.’
पुलिस की वैन में मस्ती के मूड में दिखे इमरान खान
वहीं, सोशल मीडिया पर एक्टर इमरान खान का पुलिस की हिरासत से एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें अन्य प्रोटेस्टर्स के साथ पुलिस की वैन में देखा जा सकता है. इस दौरान वो मस्ती के मूड में नजर आते हैं और साथी प्रदर्शनकारी के सवालों का जवाब भी देते हैं. उनसे पूछा जाता है, ‘आपने घोड़े पर सवारी की है?’ वो कहते हैं, ‘हां की है.’ फिर पूछा जाता है, ‘आप कभी जेल गए हैं?’ इस पर एक्टर सोचते हुए कहते हैं, ‘नहीं लेकिन लगता है आज, एक बार तो जाना ही है.’
इसके बाद भी इमरान खान से पूछा जाता है, ‘पिटाई हुई है कभी?’ एक्टर कहते हैं, ‘आज तक तो नहीं लगता है आज वो भी हो जाएगी.’ हालांकि, इस दौरान वो मस्ती के मूड में नजर आते हैं.
Input By : सूरज ओझा

















