दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन और सुरक्षा के मद्देनजर बंद किए गए 45 मेट्रो स्टेशन को आम जनता के लिए खोल दिया गया. वही इंटरनेट को भी सेंट्रल दिल्ली में बहाल कर दिया गया है. सुरक्षा कारणों की वजह से कुछ मेट्रो स्टेशन और नई दिल्ली के इलाके में इंटरनेट को बंद कर दिया गया था.
डीएमआरसी ने अपने बयान में कहा, “दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट अब खुल गए हैं. संबंधित सभी मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध है.”
दरअसल, शनिवार को डीएमआरसी दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन बंद कर दिए थे. इससे पहले दिल्ली प्रशासन ने घोषणा की थी कि प्रदर्शन को देखते हुए 57 मेट्रो स्टेशन बंद किए जाएंगे. हालांकि, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि शनिवार को प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर मेट्रो सेवाओं को पूरी तरह बंद नहीं किया जाना चाहिए.
ये भी पढ़ें: ‘लड़ाई जारी रहेगी…’, पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल
शीर्ष अदालत के निर्देश के बाद दूसरी एडवाइजरी जारी
शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार से कहा कि मेट्रो और अन्य रेलवे सेवाओं का संचालन नियंत्रित और व्यवस्थित तरीके से जारी रखा जाए, ताकि आम जनता को कम से कम असुविधा हो. इसके बाद संशोधित एडवाइजरी में डीएमआरसी ने कहा कि सुरक्षा कारणों से 45 स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार निर्धारित अवधि के लिए बंद रहेंगे.
ये स्टेशन सबसे ज्यादा रहे प्रभावित
सीजेपी प्रदर्शन के चलते जो मेट्रो स्टेशन सबसे ज्यादा प्रभावित रहे, उनमें जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, नई दिल्ली, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, बाराखंबा रोड, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, झंडेवालान, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, शिवाजी स्टेडियम, दिल्ली हाट-आईएनए, हौज खास, जोर बाग, लाजपत नगर, जंगपुरा, आश्रम, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, चावड़ी बाजार, जामा मस्जिद, करोल बाग, राजेंद्र प्लेस, विश्वविद्यालय, कश्मीरी गेट, इंद्रलोक, गुरु तेग बहादुर नगर, नेताजी सुभाष प्लेस, आजादपुर, जहांगीरपुरी, हैदरपुर बादली मोड़, मजलिस पार्क, सीलमपुर, मौजपुर-बाबरपुर, जाफराबाद, वेलकम, यमुना विहार, खजूरी खास, शाहदरा और रिठाला स्टेशन शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: ‘आपने हमें एक बार फिर…’, CJP प्रोटेस्ट पर ये बोल गईं नूपुर शर्मा














