• Home
  • ताजा खबरें
  • Jamui Viral Video: खौल उठा खेसारी लाल यादव का खून, ‘बेटियों की इज्जत…’
Image

Jamui Viral Video: खौल उठा खेसारी लाल यादव का खून, ‘बेटियों की इज्जत…’


बिहार के जमुई में एक नाबालिग लड़के और लड़की के साथ ‘बदसलूकी’ के चलते में देश भर में उबाल है. एक तरफ बिहार से लेकर दिल्ली तक के विपक्ष के नेता सरकार पर हमलावर हैं तो दूसरी ओर अब फिल्म जगत से भी इस पर प्रतिक्रिया आने लगी है. खेसारी लाल यादव का कहना है कि इस घटना से उनका खून खौल उठा है.

खेसारी लाल यादव ने कहा कि जमुई की इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. एक बेटी के साथ ऐसी दरिंदगी देखकर खून खौल रहा है. उन्होंने कहा कि दोषी चाहे कितना भी रसूखदार क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं होनी चाहिए. 

‘कोई समझौता नहीं होना चाहिए’

खेसारी लाल यादव ने कहा, “मेरी सरकार और प्रशासन से साफ मांग है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिले. बेटियों की इज्जत और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए.”

यह भी पढ़ें- जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

सरकार क्या कह रही?

जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह ने इसे शर्मनाक बताया. उन्होंने कहा कि यह घटना 19 तारीख की है. प्रशासन के पास इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी. जो वीडियो सामने आया उसके आधार पर पुलिस ने एक्शन लिया. इस मामले में तीन गिरफ्तारी हो चुकी है. इस मामले में निर्देश दिया गया है कि जो लोग फरार हैं उनको टावर लोकेशन के आधार पर पकड़ें. सरकार गंभीर है. 

‘घटना निंदनीय है मगर…’

जेडीयू कोटे के मंत्री सुनील कुमार ने कहा मैं इस घटना की निंदा करता हूं. सरकार की तरफ से प्रशासन के पदाधिकारी उचित कदम उठाएंगे. वहां के एसपी से मैं बात करूंगा. यह घटना निंदनीय जरूर है मगर एक घटना को लेकर पूरे बिहार में इस तरह के हालात को बताना उचित नहीं है. बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान मुख्यमंत्री ने कड़े कदम उठाए हैं.

जमुई मामले पर राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने बीजेपी और सरकार को घेरा है. इस पर बिहार बीजेपी के प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा का कहना है कि राहुल गांधी को बेवजह बयानबाजी की आदत हो गई है. जमुई की घटना में परिवार वालों की शिकायत से पहले ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी. दो दिनों के भीतर एफआईआर दर्ज करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है. बाकी आरोपियों की पहचान हो गई है. ये होता है सुशासन. 

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जमुई की घटना से लोग मर्माहत हैं. इस मामले में सरकार एवं प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील है. दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

यह भी पढ़ें- जमुई: लड़की से बैड टच मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार



Source link

Related Posts

UP की इन 84 सीटों पर अखिलेश यादव की नजर, 2024 में 50-50 था मुकाबला

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले होने विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीतियों पर…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

रोहिणी जेल में कैदी की हत्या, कहासुनी में धारदार हथियार से वार

दिल्ली के तिहाड़ के रोहिणी जेल में एक कैदी ही हत्या कर दी गई. दोपहर करीब 12 बजे…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड, दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल की सजा

लखनऊ के बहुचर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलिसकर्मी प्रशांत चौधरी को जिला जज ने दस साल…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

‘1 लाख नौकरी देने में लगेंगे 222 साल’, NC के वादे पर सज्जाद लोन का तंज

J&K पीपल्स कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट और हंदवाड़ा के MLA सज्जाद लोन ने सोमवार (21 सितंबर) को नेशनल कॉन्फ्रेंस…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top