• Home
  • खेल समाचार
  • अफगानिस्तान का बड़ा कमाल, 47 ओवर पहले जीता मैच; मलेशिया को 10 विकेट से हराया
Image

अफगानिस्तान का बड़ा कमाल, 47 ओवर पहले जीता मैच; मलेशिया को 10 विकेट से हराया


अफगानिस्तान ने 2026 अंडर-19 एशिया कप में मलेशिया के खिलाफ 47 ओवर पहले 10 विकेट से जीत दर्ज कर ली. मैच का स्कोरकार्ड सबको हैरान कर रहा है. शनिवार (07 नवंबर) को टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला अफगानिस्तान और मलेशिया के बीच अल अमेरत क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) पर खेला गया. पहले बैटिंग करने के बाद मलेशिया 22.3 ओवर में सिर्फ 42 रन पर ऑलआउट हो गई. चेज में अफगानिस्तान ने 3 ओवर में बगैर कोई विकेट गंवाए 10 विकेट से जीत अपने नाम कर ली. इस तरह अफगानिस्तान ने 47 ओवर पहले ही मैच जीत लिया. 

मलेशिया की तरफ से बहुत ही खराब बैटिंग देखने को मिली. एन सथनाकुमारन ने 20 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा बाकी 10 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. पांच बल्लेबाजों का तो खाता ही नहीं खुला यानी वह जीरो पर ही रहे. इस पारी में अफगानिस्तान के लिए नूर अली नियाजी ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए. बाकी आमिर हमजा को 2 और बिलाल सलीमनखिल को 1 सफलता मिली. नियाजी ने 9.3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें सिर्फ 07 रन खर्चे. उन्होंने 5 मेडन ओवर फेंके. 

अफगानिस्तान ने 3 ओवर में जीता मैच 

चेज के लिए उतरी अफगानिस्तान ने 3 ओवर में बगैर कोई विकेट गंवाए 47 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. टीम के लिए ओपनर फरीदुल्लाह एहसास ने 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 26* रन की पारी खेली. उनके साथी आबिदुल्लाह नादरजन ने 7 गेंद में 1 चौका और 1 छक्का लगाकर 15* रन बनाए. इस तरह अफगानिस्तान ने 47 ओवर पहले 10 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. 

टेबल में टॉप पर अफगानिस्तान 

यह टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की लगातार दूसरी जीत रही. टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले मुकाबले में 113 रन से जीत दर्ज की थी. अब मलेशिया को 10 विकेट से हरा दिया. दो जीत के साथ टीम ग्रुप-बी के प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद है. टीम के पास 4 प्वाइंट्स और +3.645 का नेट रनरेट मौजूद है. श्रीलंका 2 प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है. श्रीलंका ने भी 2 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्हें एक में हार का सामना करना पड़ा और एक जीता है. मलेशिया के खिलाफ पहले मैच में 9 विकेट से जीत दर्ज की. बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा मैच 45 रन से गंवाया. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले हार्दिक-अर्शदीप की ट्रेड डील कंफर्म, BCCI लगाएगा मुहर



Source link

Related Posts

7 साल से न्यूजीलैंड को कोई नहीं हरा पाया, तीसरे वनडे में टीम इंडिया रचेगी इतिहास

भारत और न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू हुई थी. अब तक दोनों मैच जीत चुकी…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

दिवाली के दिन भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, टाइमिंग से लाइव स्ट्रीमिंग तक जानें सब

दिवाली के दिन यानी 08 नवंबर (रविवार) को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. जी हां,…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

अब तक 8 खिलाडियों का हुआ ट्रेड, SRH ने सबसे ज्यादा 3 खिलाडियों पर मारी बाजी

IPL 2027 की ट्रेड विंडो खुली हुई है, कई सारी टीमें सुनिश्चित कर लेना चाहती हैं कि ऑक्शन…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

‘भारत का सबसे सर्वश्रेष्ठ’, वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर ने मोहम्मद शमी के लिए जो कहा, आपको जरूर जानना चाहिए

मोहम्मद शमी ने 6 नवंबर को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. पहले रवि शास्त्री ने कहा…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top