Image

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग, हत्या, वसूली समेत कई अपराध, US में हैरी बॉक्सर गिरफ्तार


अमेरिका में लॉरेन्स गैंग से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को हिरासत में लिया गया है. हैरी बॉक्सर पर हत्या, धमकी, रंगदारी वसूलने समते कई केस दर्ज हैं. इसके अलावा फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी भी हैरी बॉक्सर ने ली थी.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के इनपुट के आधार पर लॉरेन्स गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर को अमेरिका में हिरासत में लिया गया है. हैरी बॉक्सर ने रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर और ऑडियो के जरिए बॉलीवुड के लोगों को धमकी दी थी. हैरी बॉक्सर अमेरिका में बैठकर वहां से अपने गैंग की गतिविधियां संचालित करता था. अमेरिका की आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन एजेंसी (ICE) के एजेंटों ने गैंगस्टर को कैलिफोर्निया से हिरासत में लिया है. 

हैरी से पहले कौन-कौन हो चुका है गिरफ्तार
हैरी बॉक्सर से पहले गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को भी अमेरिका में हिरासत में लिया गया था. इन दोनों पर भी भारत में कई आपराधिक केस दर्ज बताए गए हैं. अमेरिका-यूरोप समेत कई अन्य देशों में बैठकर भारत में अपराध चलाने वाले गैंगस्टरों पर लगातार कार्रवाई जारी है. 

कौन है हैरी बॉक्सर?
हैरी बॉक्सर का असली नाम हरिचंद जाट है, जो कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक्टिव गुर्गा है. ये मूल रूप से राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बामसूर इलाके का रहने वाला है. जयपुर में रहने के दौरान उसने बॉक्सिंग सीखी थी, इसी वजह से उसे बॉक्सर नाम मिला. शुरुआत में उसने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की और बॉक्सिंग कोच के तौर पर भी काम किया, लेकिन बाद में अपराध की दुनिया में आ गया.

रोहित शेट्टी के घर कब हुई थी फायरिंग
बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर 1 फरवरी 2026 की देर रात फायरिंग हुई थी. हमलावरों ने शेट्टी टावर के बाहर कई राउंड गोलियां चलाई थीं. बता दें कि फायरिंग की उस घटना के वक्त रोहित शेट्टी अपने घर में ही मौजूद थे. हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था.

इस फायरिंग की घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई थी. इसमें शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई, हरि बॉक्सर और हरमन संधू ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था. इस पोस्ट में कहा गया था कि उन्हें पहले भी वार्निंग दी गई थी लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया. 

ये भी पढ़ें

पेरियार के नाम पर फर्जीवाड़ा, लाइब्रेरी में AI से लिखी किताबें होने का दावा, जानें मामला



Source link

Related Posts

चुनावी हार के बाद ट्रंप का बड़ा फेरबदल, सुसी वाइल्स की विदाई, स्टीफन मिलर को कमान

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के कुछ ही दिनों बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

भारत ने SCO मीटिंग के लिए पाक को दिया न्योता, शहबाज की तरफ से क्या आया जवाब?

भारत में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) में पाकिस्तान की भागाीदारी को लेकर अभी संशय बना हुआ…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

ईरान के परमाणु कार्यक्रम की जानकारी देने वाले को मिलेंगे 20 मिलियन डॉलर, ट्रंप का ऐलान

अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में जानकारी देने पर 20 मिलियन डॉलर तक का इनाम…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

अबूधाबी में चर्चा से पहले फिर तनाव, रूस ने दागीं यूक्रेन पर मिसाइलें, 172 ड्रोन से मचाई तबाही

रूस ने देर रात यूक्रेन के 172 ड्रोन और 36 बैलिस्टिक मिसाइलों पर अटैक किया. राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top