• Home
  • ताजा खबरें
  • दीपोत्सव में श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों का होगा राजतिलक, CM करेंगे दीप प्रज्ज्वलन
Image

दीपोत्सव में श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों का होगा राजतिलक, CM करेंगे दीप प्रज्ज्वलन


10वें दीपोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन (शनिवार- रविवार) को अयोध्या में रहेंगे. इस दौरान वह भगवान श्रीराम के स्वागत से लेकर राजतिलक, सरयू आरती और दीप प्रज्ज्वलन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सीएम की मौजूदगी में रामनगरी में परंपरा, आस्था और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा. राम की पैड़ी पर दीपों की रोशनी के साथ प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर और ड्रोन शो आकर्षण का केंद्र होंगे.

हेलीपैड से रामकथा पार्क तक, झांकियों का करेंगे अवलोकन

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब 2:40 बजे रामकथा पार्क के पास बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे. यहां से वह दीपोत्सव की भव्य झांकियों का अवलोकन करेंगे और रथ खींचने के कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद हेलीकॉप्टर से भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों के साथ अयोध्या के ऊपर पुष्पवर्षा करेंगे. इसके बाद भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों का राजतिलक किया जाएगा. मुख्यमंत्री रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में संत-महात्माओं, आमजन और श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे.

रामलीला का अवलोकन करेंगे, सरयू अतिथि गृह में करेंगे रात्रि विश्राम

रामकथा पार्क से मुख्यमंत्री सीधे राम की पैड़ी पहुंचेंगे. यहां मां सरयू की आरती करेंगे. इसके बाद उनकी मौजूदगी में राम की पैड़ी पर दीप प्रज्ज्वलन होगा. दीपों से जगमगाती रामनगरी के बीच प्रोजेक्शन मैपिंग के माध्यम से भगवान श्रीराम की गाथा का प्रदर्शन किया जाएगा. साथ ही ड्रोन और लेजर शो का आयोजन होगा. सीएम राम की पैड़ी पर बने मंच से संबोधन भी करेंगे. इसके बाद सरयू पुल पहुंचकर हरित पटाखों के प्रदर्शन का अवलोकन करेंगे. हरित आतिशबाजी के बाद वो दोबारा रामकथा पार्क पहुंचेंगे और रामलीला का अवलोकन करेंगे. रात्रि में उनका सरयू अतिथि गृह में विश्राम प्रस्तावित है.



Source link

Related Posts

सीपी राधाकृष्णन करेंगे दीपोत्सव-2026 का शुभारंभ, अयोध्या में 56 घाटों पर जगमगाएंगे असंख्य दीप

रामनगरी अयोध्या एक बार फिर भव्य दीपोत्सव के लिए तैयार है. दसवें दीपोत्सव-2026 का शुभारंभ पूज्य संत-धर्माचार्यों की…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

अखिलेश यादव करेंगे रामलला के दर्शन, इस दिन पत्नी डिंपल के साथ आ रहे अयोध्या 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जल्द ही रामनगरी अयोध्या आने…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

महाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन, ठाणे से 10 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ठाणे जिले के ठाकुर्ली इलाके…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

J&K और लद्दाख में बढ़ी ठंड, अगले 48 घंटों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान फ्रीजिंग पॉइंट (0 डिग्री सेल्सियस) से नीचे चला गया…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top