• Home
  • खेल समाचार
  • आर्यवीर ने कदम निकालकर जड़ा छक्का, फैंस को आई सहवाग की याद; VIDEO
Image

आर्यवीर ने कदम निकालकर जड़ा छक्का, फैंस को आई सहवाग की याद; VIDEO


टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने टीम इंडिया को नेपाल के खिलाफ 2026 अंडर-19 एशिया कप का पहला मैच जिताने में अहम योगदान दिया. ओपनिंग पर उतरे आर्यवीर ने 52 गेंद में नाबाद 70 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. उन्होंने छक्का लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की थी, जिसे देख फैंस को उनके पिता सहवाग की याद आ गई. आर्यवीर ने कदम निकालकर बड़ा ही शानदार छक्का लगाया था. 

ब्रॉडकास्टर सोनी लिव ने आर्यवीर के छक्के का वीडियो शेयर किया. देखा जा सकता है कि वह 2 कदम आगे बढ़कर आते हैं और तेज गेंदबाज को सीधी दिशा में बड़ा ही क्लासिकल शॉट खेलते हैं. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि सहवाग इस तरह क्लासिकल खेलने के लिए नहीं बल्कि तेज तर्रार शॉट खेलने के लिए जाने जाते थे. 

फैंस को सहवाग और उथप्पा की आई याद 

वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “सहवाग का बेटा कम, उथप्पा का बेटा ज्यादा लग रहा है.” बता दें कि पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा इस तरह के क्लासिकल शॉट खेलने के लिए मशहूर थे, जिसको ध्यान में रखते हुए यूजर ने कमेंट किया. 

भारत ने 10 विकेट से जीता मैच 

अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 1) पर खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने एकतरफा 10 विकट से जीत अपने खाते में डाली. पहले बैटिंग करने के बाद नेपाल ने 42.3 ओवर में 128 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए नंबर पांच के दर्श सोनार ने 43 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इस दौरान भारत के लिए ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए. बाकी यशवीर गौड़ ने 2 विकेट अपने नाम किए. मनाल चौहान और काव्य पटेल को 1-1 सफलता मिली. 

चेज के लिए उतरी टीम इंडिया ने 19.1 ओवर में बगैर कोई विकेट गंवाए 129 रन बनाकर 10 विकेट से जीत हासिल कर ली. आर्यवीर ने 70* रन बनाए. उनके साथ ओपनिंग पर उतरे कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने नाबाद 53 रनों की पारी खेली. दोनों ने पहले विकेट के लिए 129 (115 गेंद) रनों की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत की लाइन पार करवा दी. 

 

यह भी पढ़ें: 149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड



Source link

Related Posts

149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

सुबह कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? फ्री में यहां देखें लाइव

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (07…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

वैभव सूर्यवंशी बने टी20 के कप्तान, 15 साल की उम्र में मिली कमान; BCA का बड़ा फैसला 

वैभव सूर्यवंशी को 15 साल की उम्र में टी20 का कप्तान बना दिया गया है. शुक्रवार (06 नवंबर)…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में शनिवार (07 नवंबर) को खेला जाएगा.…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top