• Home
  • खेल समाचार
  • 2026 एशियन गेम्स में चौथे नंबर पर रहा भारत, जीते 85 मेडल; जानें कितने गोल्ड मिले
Image

2026 एशियन गेम्स में चौथे नंबर पर रहा भारत, जीते 85 मेडल; जानें कितने गोल्ड मिले


2026 एशियन गेम्स में भारत का सफर 85 मेडल के साथ खत्म हुआ. जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक एशियाई खेलों का आयोजन हुआ. भारत ने 2026 एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 गोल्ड मेडल, 27 सिल्वर मेडल और 37 ब्रॉन्ज मेडल जीते. मेडल टैली में भारत ने चौथे स्थान पर फिनिश किया. 

2026 एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा मेडल चीन ने जीते. चीन ने कुल 338 मेडल अपने नाम किए. मेजबान जापान दूसरे नंबर पर रहा. जापान ने कुल 262 मेडल जीते. तीसरे नंबर पर साउथ कोरिया रहा, जिसने 147 मेडल जीते. चौथे नंबर पर भारत ने 85 मेडल जीते. पांचवें नंबर पर उज्बेकिस्तान रहा. उसने 70 मेडल अपने नाम किए. 

पहली बार पुरुष और महिला हॉकी में भारत के नाम रहा गोल्ड 

एशियन गेम्स की इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारत ने पुरुष और महिला हॉकी में गोल्ड मेडल अपने नाम किए. भारत की पुरुष टीम ने हॉकी में रिकॉर्ड पांचवीं बार गोल्ड मेडल जीता. वहीं भारत की महिला हॉकी टीम ने पहली बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. 

पुरुष और महिला क्रिकेट में गोल्ड 

भारत की पुरुष और महिला, दोनों क्रिकेट टीमों ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता. भारत की पुरुष क्रिकेट टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. वहीं महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीता.

क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की नीरू ढांडा ध्वजवाहक

2026 एशियन गेम्स की क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की शूटिंग स्टार नीरू ढांडा ध्वजवाहक होंगी. नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया. उन्होंने कुल तीन मेडल जीते. नीरू ढांडा ने दो गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल अपने नाम किया. 

इन खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल 

भारत की लवलीना बोरगोहेन और परवीन हुड्डा ने बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीते. भारतीय महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल जीता. प्रणवी उर्स ने गोल्फ में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. महिला रिकर्व आर्चरी टीम (अंकिता, कीर्ति, कुमकुम) ने भी गोल्ड पर निशाना लगाया. अमन सहरावत और सुजीत कलकल ने रेसलिंग में गोल्डन दांव लगाया. दोनों ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया. तीन खेलों में भारत की पुरुष और महिला, दोनों टीमों ने गोल्ड मेडल जीते. इसमें क्रिकेट, कबड्डी और हॉकी शामिल रहे. नीरू ढांडा, कुमकुम मोहोद, गुलवीर सिंह और विथ्या रामराज ने एक से ज्यादा मेडल जीते. 

यह भी पढ़ें- 

भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में शाई होप ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, खेली 162 की ऐतिहासिक पारी



Source link

Related Posts

विराट-अभिषेक हैं महादेव के भक्त, किस भगवान को मानते हैं भारतीय क्रिकेटर, जानें

भारतीय क्रिकेट टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा सहित कई खिलाड़ी हिन्दू धर्म को मानते…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

एशियन गेम्स में भारत के पाकिस्तान को हराने पर आई कपिल देव की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. दोनों टीमों के…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

शोएब अख्तर बनेंगे पाकिस्तान टीम के चीफ सेलेक्टर? खुद जवाब देकर सबको किया हैरान

शोएब अख्तर, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर बनने जा रहे हैं? इस तरह की अफवाहों ने पिछले…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल, नोट कर लीजिए वेन्यू और मैचों की तारीख

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के बाद अब बारी टी20 क्रिकेट की है. दोनों टीमों के…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top