• Home
  • खेल समाचार
  • मिलर ने मचाई तबाही, तूफानी शतक के साथ धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ा
Image

मिलर ने मचाई तबाही, तूफानी शतक के साथ धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ा


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेविड मिलर का बल्ला जमकर चला. जोहान्सबर्ग में खेले जा रहे दूसरे वनडे में मिलर ने ऐसी तूफानी पारी खेली कि उनका नाम एक साथ कई खास रिकॉर्ड में दर्ज हो गया. उन्होंने महज 73 गेंदों में शतक पूरा किया और 93 गेंदों पर 142 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. इस पारी के दौरान मिलर ने एमएस धोनी को पीछे छोड़ते हुए एक खास उपलब्धि भी अपने नाम कर ली.

मिलर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 73 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इसके साथ ही वो दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कंगारुओं के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए. हेनरिक क्लासेन 2023 में 57 गेंदों में शतक लगाकर पहले नंबर पर हैं. वहीं, मिलर ने ही 2016 में 69 गेंदों में शतक लगाया था, जो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. क्विंटन डी कॉक और एडेन मार्करम ने 74 गेंदों में शतक लगाया है.

एमएस धोनी को छोड़ा पीछे

मिलर ने अपनी इस पारी के साथ भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को भी पीछे छोड़ दिया. वनडे में नंबर-5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए मिलर के नाम अब 8 शतक हो गए हैं. धोनी और युवराज सिंह ने इस पर 7-7 शतक लगाए हैं. इस मामले में मिलर ने इंग्लैंड के जोस बटलर की बराबरी कर ली है, जिनके नाम भी 8 शतक हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा शतक

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में ये मिलर का चौथा शतक रहा. इसके साथ ही वो दक्षिण अफ्रीका की ओर से इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. फाफ डु प्लेसिस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 पारियों में 5 शतक लगाए हैं. मिलर ने 28 पारियों में 4 शतक जड़ दिए हैं. क्विंटन डी कॉक और हर्शल गिब्स के नाम 3-3 शतक हैं.

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स से बाहर होने के बाद भड़की पीवी सिंधु, शेड्यूल पर उठाए सवाल



Source link

Related Posts

भारत के खिलाफ शतक लगाकर जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले छठे कैरेबियन

भारत के खिलाफ मैदान पर उतरते ही जस्टिन ग्रीव्स ने ऐसा कमाल कर दिया, जिसे वो लंबे समय…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

विराट कोहली ने पूरे किए 15000 वनडे रन, तोड़ा सचिन का महारिकॉर्ड

विराट कोहली ने वनडे इंटरनेशनल में अपने 15,000 वनडे रन पूरे कर लिए हैं. उन्होंने ये आंकड़ा वेस्टइंडीज…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

कोहली का ऐतिहासिक शतक, भारत ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में 8 विकेट से हरा दिया है. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़कर शुभमन गिल ने बनाया ये रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शुभमन गिल ने एक बार फिर दिखा दिया कि बड़ी पारी खेलने…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top