• Home
  • शिक्षा समाचार
  • बारिश के चलते यूपी में यहां कल बंद रहेंगे स्कूल, जानें पूरी डिटेल
Image

बारिश के चलते यूपी में यहां कल बंद रहेंगे स्कूल, जानें पूरी डिटेल


उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में भारी बारिश और जलभराव की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों में एक दिन के अवकाश की घोषणा कर दी है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की तरफ से 27 सितंबर 2026 को जारी किए गए आदेश के मुताबिक जिलाधिकारी के निर्देश पर 28 सितंबर 2026 को जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी. यह आदेश पत्रांक आशु0/5920-30/2026-27 के तहत जारी किया गया है, जिसमें साफ कहा गया है कि अत्यधिक वर्षा, जलभराव और अतिवृष्टि की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.

किन स्कूलों पर लागू होगा यह आदेश?

जारी किए गए आदेश के मुताबिक यह अवकाश जिले के परिषदीय, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त सभी स्कूलों पर लागू होगा. इसके अलावा CBSE, ICSE और अन्य बोर्ड से संचालित हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के स्कूल भी इस आदेश के दायरे में आएंगे. खास बात यह है कि यह छुट्टी सिर्फ किसी एक कक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विद्यार्थियों पर लागू होगी.

क्यों लिया गया यह फैसला?

जिला प्रशासन ने यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है. भारी बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव होने और स्कूल आने-जाने के दौरान बच्चों को होने वाली परेशानी को टालने के मकसद से यह अवकाश घोषित किया गया है. आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह फैसला जिलाधिकारी महोदय के सीधे निर्देश पर लिया गया है, जिन्होंने मौसम की मौजूदा और आगामी स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाने को कहा था.

आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की तरफ से जारी आदेश में यह भी साफ लिखा गया है कि इस आदेश का अक्षरशः यानी पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। इसका मतलब है कि सभी संबंधित स्कूलों को यह छुट्टी अनिवार्य रूप से लागू करनी होगी.

यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार का कैसा रहा सफर, जानें चुनाव आयोग से पहले कहां थी पोस्टिंग?

किन अधिकारियों को भेजी गई है सूचना?

इस आदेश की प्रतिलिपि कई वरिष्ठ शिक्षा अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के लिए भेजी गई है. इनमें महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ, जिलाधिकारी खीरी, मुख्य विकास अधिकारी खीरी, शिक्षा निदेशक बेसिक लखनऊ, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक छठे मंडल लखनऊ, जिला विद्यालय निरीक्षक लखीमपुर-खीरी और जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी शामिल हैं. इसके अलावा यह आदेश जिले के सभी शैक्षिक संगठनों को भी भेजा गया है, ताकि हर स्तर पर इसकी जानकारी समय पर पहुंच सके.

यह भी पढ़ें: SBI फ्री में करा रहा ऑनलाइन कोर्स, AI-मार्केटिंग और फाइनेंस सीखने का मौका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

जर्मनी में पढ़ाई को लेकर फीस नहीं, इन खर्चों का भी रखना होगा ध्यान

विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देखने वाले भारतीय छात्रों के बीच जर्मनी भी एक जाना-पहचाना विकल्प है.…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

DPS की हेड गर्ल से NEET PG में AIR 2! जानें कैसे रचा डॉ. पल्लाक्षी ने ये इतिहास

24 सितंबर 2026 को जब नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने NEET PG 2026 के नतीजे घोषित किए, तो…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

NCERT ने 9वीं मैथ्स सिलेबस पद दी सफाई, कहा- कोई टॉपिक नहीं हटाया

NCERT की कक्षा 9वीं की गणित की ड्राफ्ट किताब और सिलेबस में बदलाव को लेकर उठ रहे सवालों…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

UP PCS 2025 इंटरव्यू का रास्ता साफ, इलाहाबाद हाई कोर्ट से मंजूरी

उत्तर प्रदेश पीसीएस 2025 भर्ती को लेकर लंबे समय से चल रही प्रक्रिया अब अगले चरण में पहुंच…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top