• Home
  • ताजा खबरें
  • LPU में 10 दिन तक नहीं होगी पढ़ाई, प्रोटेस्ट के बीच मिड-टर्म एग्जाम भी स्थगित
Image

LPU में 10 दिन तक नहीं होगी पढ़ाई, प्रोटेस्ट के बीच मिड-टर्म एग्जाम भी स्थगित


पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में सोमवार (28 सितंबर) से 10 दिन तक क्लास कैंसिल करने का फैसला लिया गया है. एक बाहरी द्वारा छात्रा के रेप के आरोपों के बीच छात्रों के उग्र प्रदर्शन और तोड़-फोड़ के बाद फैले तनाव के चलते यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने यह निर्णय लिया है. इतना ही नहीं, हाल ही में होने वाले मिड-टर्म एग्जाम की तारीखें भी आगे बढ़ा दी गई हैं. नए शेड्यूल का ऐलान अभी नहीं हुआ है.

यूनिवर्सिटी ने छात्रों से अपील की है कि शांति बनाए रखें और आधिकारिक निर्देशों का पालन करें. इस 10 दिन के पीरियड में छात्रों को अपने घर जाने और माता-पिता से बातचीत करने की सलाह भी दी गई है. वहीं, जो छात्र कैंपस में रहना चाहते हैं उनसे आग्रह किया गया है कि हॉस्टल, पीजी या अपने कमरों में रहें. अनावश्यक आवाजाही न करें और उग्र प्रदर्शन से दूरी बनाए रखें.

यह भी पढ़ें: LPU में रेप मामले में FIR, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, यूनिवर्सिटी ने दी सफाई

LPU के मिड-टर्म एग्जाम शेड्यूल में भी बदलाव

एलपीयू ने बच्चों के लिए जारी की गई नोटिस में जानकारी दी है कि बच्चों की सुरक्षा और उनके भले के लिए 10 दिन के लिए क्लास कैंसिल किए जा रहे हैं. यूनिवर्सिटी में पढ़ाई नहीं होगी और मिड-टर्म एग्जाम की तारीख भी आगे बढ़ाई जा रही है. अगली तारीख का ऐलान जल्द किया जाएगा. छात्रों से अपील है कि आगे के अपडेट्स के लिए यूनिवर्सिटी प्रबंधन से संपर्क में रहें.

नेशनल हाईवे- 44 किया था जाम, पुलिस से झड़प

रेप के आरोपों के सामने आने के बाद LPU के नाराज छात्रों ने विरोध जताते हुए NH-44 जाम कर दिया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए यूनिवर्सिटी की ओर से कड़े फैसले लिए गए. जानकारी के लिए बता दें कि प्रोटेस्ट की शुरुआत शनिवार (26 सितंबर) देर रात करीब 1.00 बजे गर्ल्स हॉस्टल-3 के पास हुई थी. खबर सामने आई थी कि प्रदर्शन से तीन दिन पहले बाहर से आए एक प्लंबर ने छात्रा का रेप किया था. छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल वॉर्डन को इस बारे में जानकारी दी गई लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया.

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा: LPU के बाहर प्रदर्शनकारी छात्रों की पुलिस से झड़प, गाड़ियों में लगाई आग



Source link

Related Posts

दिल्ली में सितंबर की ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, गिरा पारा, जानें आज के मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को भी मौसम दिनभर सुहावना बना रहा. बादलों की आवाजाही के साथ चल रही ठंडी…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

‘मुझे शर्म आती है…’, चिराग पासवान ने बिहार की सम्राट सरकार को घेरा

बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर अब बिहार सरकार में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

‘नौकरी के चक्कर में मत पड़ो, ई-रिक्शा चलाओ’, ब्रजेश पाठक अपने ही बयान से घिरे

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अपने एक बयान के कारण चर्चा में हैं. उन्होंने युवाओं को नौकरी…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

यूपी में लखनऊ समेत 43 जिलों में होगी बारिश, जानें कब बदलेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में सितंबर महीने में बारिश का दौर जारी है. बीते कुछ दिनों में प्रदेश के कई…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top