• Home
  • ताजा खबरें
  • महोबा में 48 घंटे की बारिश के बाद तबाही, 2 की मौत; दर्जनों मकान ढहे
Image

महोबा में 48 घंटे की बारिश के बाद तबाही, 2 की मौत; दर्जनों मकान ढहे


उत्तर प्रदेश के महोबा में 48 घंटे हुई के बाद अब जलभराव से हादसे सामने आ रहे है. पिछले 24 घंटों के भीतर बारिश और मकान गिरने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों कच्चे मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गए. जैतपुर का बेला सागर तालाब उफान पर है और जैतपुर के सरकारी दफ्तरों से लेकर घरों तक पानी घुस चुका है. दुनई नदी के उफान से दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया है.

कुलपहाड़ तहसील के जैतपुर ग्राम में बेला सागर तालाब खतरे के निशान से बह रहा है. ओवरफ्लो पॉइंट की पट्टी उफान पर है, जिसे देखने पहुंच रही भीड़ को पुलिस रोक रही है. जलभराव के कारण जीजीआईसी और बीआरसी जलमग्न हो गए हैं, जिससे जीजीआईसी स्कूल को बंद करना पड़ा है. इसके अलावा, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पशु अस्पताल और श्रीनगर चौराहे की दुकानें पानी में डूब गई हैं. पठानपुरा, ड्योढ़ीपुरा और बायपास रोड के घरों में पानी भरने से लोग रातभर जागने को मजबूर हैं.

यह भी पढ़ें: ‘नौकरी के चक्कर में मत पड़ो, ई-रिक्शा चलाओ’, ब्रजेश पाठक अपने ही बयान से घिरे

दर्जनों गांवों से कटा संपर्क-दो की मौत  

उधर, जैतपुर ब्लॉक की ही दुनई नदी उफान पर आने से रपटे के ऊपर से पानी बह रहा है. इसके चलते छतरवारा, कुड़ई, सारंगपुर, थुरट, हंसला, बसरिया और पीपरी समेत दर्जनों गांवों का जैतपुर से संपर्क पूरी तरह कट गया है. मूसलाधार बारिश काल बनकर भी टूट रही है. पिछले 24 घंटों में हादसों और मौतों का सिलसिला जारी है. नकरा गांव में मकान ढहने से 58 वर्षीय किसान जयपाल की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि रिवई गांव में ब्रह्मा नदी में बहे 50 वर्षीय वासुदेव कुशवाहा का शव एसडीआरएफ की टीम ने 24 घंटे बाद निकाला.

बड़ी संख्या में कच्चे मकान गिरे 

चरखारी के करहरा खुर्द में इंद्रपाल का कच्चा मकान महज 6 सेकंड में भरभराकर गिर गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. गौरहारी गांव में तीन कच्चे मकान गिरे, चिचारा और ऐचाना गांव में भी कई आशियाने जमींदोज हो गए. जरौली गांव में ढहे मकान के मलबे में फंसे 6 लोगों को दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला.

बहरहाल, जिले के सभी बांध क्षमता के करीब पहुंच गए हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएम प्रभास कुमार और एसपी शशांक सिंह ने बांधो का निरीक्षण किया. निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और आपदा प्रबंधन टीमों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: यूपी में लखनऊ समेत 43 जिलों में होगी बारिश, जानें कब बदलेगा मौसम?



Source link

Related Posts

दिल्ली में सितंबर की ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, गिरा पारा, जानें आज के मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को भी मौसम दिनभर सुहावना बना रहा. बादलों की आवाजाही के साथ चल रही ठंडी…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

‘मुझे शर्म आती है…’, चिराग पासवान ने बिहार की सम्राट सरकार को घेरा

बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर अब बिहार सरकार में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

‘नौकरी के चक्कर में मत पड़ो, ई-रिक्शा चलाओ’, ब्रजेश पाठक अपने ही बयान से घिरे

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अपने एक बयान के कारण चर्चा में हैं. उन्होंने युवाओं को नौकरी…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

यूपी में लखनऊ समेत 43 जिलों में होगी बारिश, जानें कब बदलेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में सितंबर महीने में बारिश का दौर जारी है. बीते कुछ दिनों में प्रदेश के कई…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top