• Home
  • खेल समाचार
  • एशियन गेम्स: क्वार्टर फाइनल की टीमें तय, अफगानिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया
Image

एशियन गेम्स: क्वार्टर फाइनल की टीमें तय, अफगानिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया


2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट में लीग स्टेज के मैच खत्म हो गए हैं. अब क्वार्टर फाइनल मुकाबलों की तस्वीर सामने आ गई है. भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश पहले ही क्वार्टरफाइनल में थे. अब हॉन्गकॉन्ग, नेपाल और मलेशिया भी पहुंच गए हैं. अब क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा. टोटल चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले होने हैं. क्वार्टर फाइनल का शेड्यूल सामने आ चुका है. 

लीग स्टेज में 6 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया था. ग्रुप ए में नेपाल, अफगानिस्तान और जापान थे, जबकि ग्रुप बी में मलेशिया, हांगकांग और ओमान थे. ग्रुप ए से नेपाल और अफगानिस्तान व ग्रुप बी से मलेशिया और हांगकांग ने क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है. 

2026 एशियन गेम्स में क्वार्टर फाइनल का शेड्यूल

पहला क्वार्टर फाइनल- पाकिस्तान बनाम हांगकांग, 28 सितंबर को सुबह 5:30 बजे से खेला जाएगा. 

दूसरा क्वार्टर फाइनल- भारत बनाम अफगानिस्तान, 28 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा.

तीसरा क्वार्टर फाइनल- श्रीलंका बनाम नेपाल, 29 सितंबर को सुबह 5:30 बजे से खेला जाएगा.

चौथा क्वार्टर फाइनल- बांग्लादेश बनाम मलेशिया, 29 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा.

नोट कर लीजिए सेमीफाइनल और फाइनल की तारीख और समय

1 अक्टूबर को पहला सेमीफाइनल सुबह 5:30 बजे से खेला जाएगा
1 अक्टूबर को ही दूसरा सेमीफाइनल सुबह 10:30 बजे से होगा. 
3 अक्टूबर को तीसरे स्थान के लिए सुबह 5:30 बजे से मैच खेला जाएगा. 
3 अक्टूबर को ही गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मैच सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा.

कहां लाइव देख सकेंगे मैच?

2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट के क्वार्टर फाइनल के सभी मुकाबले, सेमीफाइनल, ब्रॉन्ज मेडल मैच और फाइनल मुकाबले निशिन, कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाएंगे. टीवी पर आप सभी मैच सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. वहीं मोबाइल पर मैच देखने वाले दर्शक सोनी लिव एप्प पर मैचों का लुत्फ उठा सकेंगे. 

यह भी पढ़ें- 

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से हार्दिक पांड्या बाहर, हैरान करने वाली है वजह



Source link

Related Posts

पहले वनडे से बाहर शुभमन गिल? कोच ने दिया कप्तान की चोट पर अपडेट

शुभमन गिल वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे खेल पाएंगे या नहीं? ये सवाल इसलिए खड़ा हुआ था क्योंकि…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

‘मैं रो रहा था…’, IPL में 20 लाख में बिकने पर बोले ध्रुव जुरेल

ध्रुव जुरेल इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थन रॉयल्स के लिए खेलते हैं, जो अब भारतीय टीम में भी…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

बारिश से रद्द होगा भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे, मौसम को लेकर आया अपडेट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत रविवार, 27 सितंबर से होगी. पहला…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

8 साल पहले WI के खिलाफ ही पूरे किए थे 10,000 रन, अब एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब विराट कोहली

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा, जिसमें विराट कोहली एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top