• Home
  • शिक्षा समाचार
  • Constitution Day 2026: 26 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है भारत का संविधान दिवस? जान लें वजह
Image

Constitution Day 2026: 26 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है भारत का संविधान दिवस? जान लें वजह


Constitution Day 2026: भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है. यह दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में इसलिए खास है, क्योंकि 1949 में इसी तारीख को संविधान सभा ने औपचारिक रूप से भारत के संविधान को अपनाया था. इसके ठीक 2 महीने बाद यानी 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान पूरी तरह लागू हुआ था, जिससे भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य बना. यह अवसर संविधान निर्माताओं और विशेष रूप से प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. बी. आर. अंबेडकर के योगदान को सम्मान देने के साथ-साथ न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के संवैधानिक मूल्यों की याद दिलाता है. वहीं इस बार नई दिल्ली स्थित डॉक्टर अंबेडकर फाउंडेशन की ओर से आयोजित समारोह की थीम “The Constitution @76: Dr. B.R. Ambedkar’s Constitutional Vision and the Future of Indian Democracy” रखी गई है. इस साल डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस यू. यू. ललित की ओर से प्रस्तावना का पाठ और संवैधानिक शासन पर व्याख्यान आयोजित किया जा रहा है. 

26 नवंबर और 26 जनवरी में क्या है अंतर?

26 नवंबर और 26 जनवरी यह दोनों ही तारीख भारतीय संविधान की यात्रा के दो अलग-अलग पड़ाव को दर्शाती है. 26 नवंबर 1949 वह दिन है, जब संविधान सभा ने संविधान को बनाकर अपनाया था, जबकि 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ, जिसे हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं. 26 जनवरी की तारीख को 1930 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से की गई पूर्ण स्वराज की घोषणा की स्मृति में चुना गया था. 

ये भी पढ़ें- UGC NET दिसंबर एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां चेक करें अपना परीक्षा शहर

कैसे हुई थी संविधान दिवस की शुरुआत?

26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की आधिकारिक शुरुआत अक्टूबर 2015 में हुई थी. जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में डॉक्टर बी. आर. अंबेडकर स्मारक की आधारशिला रखते हुए इसकी घोषणा की थी. इससे पहले इस दिन को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था, जिसकी शुरुआत 1979 में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के तात्कालिक अध्यक्ष लक्ष्मी मल्ल सिंघवी ने की थी. 

कैसे तैयार हुआ था भारत का संविधान?

अक्टूबर 1947 में प्रस्तावना का प्रारंभिक मसौदा प्रस्तुत होने के बाद संवैधानिक सलाहकार बी. एन. राव ने फरवरी 1948 में शुरुआती ड्राफ्ट तैयार किया. डॉ. अंबेडकर की अध्यक्षता वाली प्रारूप समिति ने 1948 में इसमें संशोधन किया, जिस पर संविधान सभा ने एक वर्ष तक चर्चा की और 2000 से ज्यादा संशोधनों पर विचार करने के बाद अंतिम प्रारूप को अपनाया. अंग्रेजी और हिंदी में हाथ से लिखा और शांतिनिकेतन के नंदलाल बोस की कलाकृतियों से सजे संविधान पर 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा के सदस्यों ने सिग्नेचर किया. इस दिन डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में निर्विरोध चुने गए.  दिसंबर 1946 के उद्देश्य प्रस्ताव और जुलाई 1946 की विशेषज्ञ समिति की घोषणा के आधार पर डॉक्टर अंबेडकर ने 1948 में प्रस्तावना तैयार की, जिसमें बंधुत्व और मानवीय गरिमा पर विशेष जोर दिया गया. 26 नवंबर 1949 को अपनी गई मूल प्रस्तावना में समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्द नहीं थे. इन्हें 1976 में 42वें संविधान संशोधन के माध्यम से जोड़ा गया. वहीं नवंबर 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने इन शब्दों को शामिल किए जाने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए उनकी वैधता को बरकरार रखा था.

ये भी पढ़ें- NHPC में ट्रेनी इंजीनियर के 205 पदों पर भर्ती, 1.60 लाख तक मिलेगी सैलरी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

Gen Z Jobs: GEN Z के लिए AI में हैं ये बेस्ट करियर ऑप्शन, इस तरह शुरू करें तैयारी

आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसका असर पढ़ाई से लेकर नौकरी…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

जोमैटो के पूर्व CEO राकेश रंजन को मिली Uber की कमान, इंजीनियरिंग से की शुरुआत

किसी बड़ी कंपनी की जिम्मेदारी संभालने के लिए सिर्फ तकनीकी ज्ञान ही काफी नहीं होता, बल्कि बाजार की…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

26/11 Mumbai Attacks: 26/11 हमले की याद दिलाती हैं ये 5 किताबें, जानें 2008 की उस रात की कहानी

26 नवंबर 2008 की रात मुंबई के लिए एक बेहद खौफनाक रात लेकर आई थी, जिसने पूरे देश…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

राजस्थान CET का एडमिट कार्ड जारी, 1 दिसंबर से शुरू होगी परीक्षा 

RSSB CET 12th Level Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की समान पात्रता परीक्षा (CET) का…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top