• Home
  • ताजा खबरें
  • सपा के घोषणापत्र पर पंकज चौधरी बोले, ‘पुराने कारनामों का हिसाब दीजिए’
Image

सपा के घोषणापत्र पर पंकज चौधरी बोले, ‘पुराने कारनामों का हिसाब दीजिए’


समाजवादी पार्टी ने आज (26 नवंबर) को यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए घोषणापत्र जारी किया. इस पर यूपी बीजेपी के चीफ पंकज चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रणपत्र नहीं, श्वेतपत्र लाए, तो भी लोग चुनावी झांसे में नहीं आने वाले. इन्हें पता है कि ना वो चुनाव जीतेंगे, ना सरकार बनेगी, इसलिए जनता के सामने हवा-हवाई ढकोसला पत्र परोस रहे हैं.

अपने एक्स पोस्ट में उन्होंने कहा, “तने झूठे वादे कि झूठ भी शर्म से डूब मरे. गारंटी ले रहे हैं कि प्रदेश से गुंडागर्दी ख़त्म कर देंगे? मैं पूछना चाहता हूं कि अपने कार्यकर्ताओं को प्रदेश से बाहर भेज देंगे?? क्यूँकि इनके कार्यकर्ता तो अभी से ही देख लेने की धमकी दे रहे हैं. जिन्होंने प्रदेश में ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ की नीति लागू की थी, वो दावा कर रहा है कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करेंगे. इससे ज्यादा हास्यास्पद और क्या हो सकता है!”

‘सत्ता में थे तो आतंकियों तक की तरफदारी करते थे’

बीजेपी नेता ने आगे कहा, “इनकी नई घोषणाओं से पहले पुराना ‘कारनामा पत्र’ देखिए, आज घोषणा कर रहे हैं कि गुंडे-बाहुबली पनपने नहीं देंगे. वो सत्ता में थे, तो गुंडे-बाहुबली तो छोड़िए, आतंकियों तक की तरफदारी करते थे. आज कह रहे हैं कि पेपर लीक हुआ तो मंत्री-अफसर जिम्मेदार होगा. सत्ता में थे, तो सरकारी भर्तियों का पूरा सिस्टम ही सवालों के घेरे में था. आज कह रहे हैं कि माफियाओं को पनपने नहीं देंगे. सत्ता में थे, तो ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया’ का सिस्टम फल-फूल रहा था.”

5000 रुपये भत्ता, ₹5 में खाना, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, सपा के मैनिफेस्टो की बड़ी बातें

‘सत्ता में थे, तब गुंडाराज और दंगों से यूपी बदहाल था’

पंकज चौधरी ने कहा कि अब घोषणा कर रहे हैं कि महिलाओं को 40 हजार रुपये पेंशन मिलेगी,लेकिन जब सत्ता में थे, तब महिलाओं के कल्याण से ज्यादा तुष्टिकरण की टेंशन थी. आज घोषणापत्र में कानून के राज का वादा कर रहे हैं. जब सत्ता में थे, तब गुंडाराज, गैंगवार और दंगों से यूपी बदहाल था. आज घोषणापत्र में सुशासन का दिखावा कर रहे हैं. जब सत्ता में थे, तब दुशासनों को बढ़ावा मिलता था. आज घोषणापत्र में सबको सुरक्षा-सम्मान देने की बातें कर रहे हैं. जब सत्ता में थे, तब अपराधियों का गुणगान करते थे. इसलिए नए वादों का पिटारा खोलने से पहले पुराने कारनामों का हिसाब दीजिए. यूपी को दंगों और अराजकता के दौर में धकेलने के लिए माफी मांगिए. वादों की नई दुकान सजाने से पहले, पुराने झूठों और कारनामों का हिसाब दीजिए.”



Source link

Related Posts

दिल्ली हाईकोर्ट ने गृह मंत्रालय को लगाई फटकार, NGO का FCRA लाइसेंस रद्द करने का आदेश खारिज

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक NGO का विदेशी फंडिंग लाइसेंस रद्द करने के मामले में केंद्र सरकार और गृह…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP की हार पर CM भजनलाल का बड़ा बयान, ‘भ्रम फैलाकर जीती कांग्रेस’

राजस्थान के पंचायत चुनावों में हुई बीजेपी की करारी हार पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पहला बयान सामने…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

‘दलित और मुसलमानों के हुए सबसे ज्यादा एनकाउंटर’, चंद्रशेखर आजाद ने दिखाया NCRB का डेटा

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने संविधान दिवस के मौके पर लखनऊ…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

अगर आपके पास भी है ‘थर्ड पार्टी’ इंश्योरेंस तो पढ़ लें यह खबर, दिल्ली HC ने मांगा हिसाब

आप गाड़ी चलाते हैं और आपकी गाड़ी का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस भी है तो दिल्ली हाई कोर्ट की…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top