• Home
  • ताजा खबरें
  • अनंत सिंह के यहां घुड़दौड़ में किसे मिली थार? चौंकाने वाला अपडेट
Image

अनंत सिंह के यहां घुड़दौड़ में किसे मिली थार? चौंकाने वाला अपडेट


विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी बीते बुधवार (25 नवंबर) को हुई. इस मौके पर लाखों की संख्या में लोग जुटे थे. इस शादी में घुड़दौड़ का भी आयोजन होना था. बीते बुधवार की दोपहर घुड़दौड़ शुरू हुआ लेकिन, भीड़ इतनी हो गई थी कि सुरक्षा कारणों से प्रतियोगिता रोक दी गई थी. इस प्रतियोगिता को आज (गुरुवार) होना था. 

अब लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर इस प्रतियोगिता का क्या हुआ? किसे थार और किसे बाइक और स्कूटी मिली? बता दें कि घुड़दौड़ में प्रथम विजेता को थार मिलने वाली थी. दूसरे नंबर के विजेता को बाइक और तीसरे को स्कूटी मिलती. ताजा अपडेट है कि यह प्रतियोगिता गुरुवार को भी नहीं हुई.

कई राज्यों से घोड़ा लेकर पहुंचे थे लोग

इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बिहार के कई जिलों के अलावा अन्य राज्यों से भी घुड़सवार घोड़ा लेकर आए थे. माना जा रहा है कि अब पूरी तरह यह प्रोग्राम कैंसिल हो गया है. विजेता को मिलने वाली थार गाड़ी, बाइक और स्कूटी हमेशा के लिए अब अनंत सिंह के घर पर ही रह जाएगी.

जानकारी के अनुसार, आज (गुरुवार) शाम चार बजे के करीब अनंत सिंह की बेटी की विदाई हुई. ऐसे में दिन में रेस के लिए समय नहीं मिला. गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि अब यह घुड़दौड़ नहीं होगा क्योंकि बुधवार को जिस तरह से भीड़ हुई थी और अफरातफरी मची थी, उसके बाद जिला प्रशासन ने भी अनंत सिंह को अलर्ट किया था. इस तरह का आयोजन नहीं करने की हिदायत दी गई थी. अब उम्मीद नहीं है कि घुड़दौड़ प्रतियोगिता होगी.

यह भी पढ़ें- पटना में कांग्रेस ने निकाला ‘संविधान रक्षा मार्च’, सांसद पप्पू यादव भी उतरे

चले गए 100 से ज्यादा घोड़े

इस घुड़दौड़ में शामिल होने के लिए डेढ़ सौ से ऊपर घोड़े आए थे. गुरुवार की सुबह से इन घोड़ों के मालिक लौटने लगे. 100 से ज्यादा घोड़े जा चुके हैं. गुरुवार की शाम में अनंत सिंह के घर के पास करीब 20 से 25 घोड़े ही बचे हैं जो दूसरे राज्यों के हैं. उम्मीद है कि शुक्रवार (27 नवंबर, 2026) को ये लोग भी चले जाएंगे.

बता दें कि दुलारचंद हत्याकांड मामले में अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने 4 दिसंबर तक सरेंडर करने के लिए कहा है. अनंत सिंह ने कहा भी है कि वे सरेंडर कर देंगे. अब सरेंडर में करीब 7 से 8 दिन का समय है तो यह लगभग तय है कि इस बीच घुड़दौड़ नहीं होगा. हालांकि देखने होगा कि अनंत सिंह की ओर से इस पर क्या फैसला लिया जाता है. उनकी ओर से अभी प्रतिक्रिया इस पर नहीं आई है. 

यह भी पढ़ें- बिहार में 11 सरकारी डॉक्टरों की नौकरी गई, निशांत बोले- अनुशासन जरूरी



Source link

Related Posts

दिल्ली हाईकोर्ट ने गृह मंत्रालय को लगाई फटकार, NGO का FCRA लाइसेंस रद्द करने का आदेश खारिज

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक NGO का विदेशी फंडिंग लाइसेंस रद्द करने के मामले में केंद्र सरकार और गृह…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP की हार पर CM भजनलाल का बड़ा बयान, ‘भ्रम फैलाकर जीती कांग्रेस’

राजस्थान के पंचायत चुनावों में हुई बीजेपी की करारी हार पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पहला बयान सामने…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

‘दलित और मुसलमानों के हुए सबसे ज्यादा एनकाउंटर’, चंद्रशेखर आजाद ने दिखाया NCRB का डेटा

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने संविधान दिवस के मौके पर लखनऊ…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

अगर आपके पास भी है ‘थर्ड पार्टी’ इंश्योरेंस तो पढ़ लें यह खबर, दिल्ली HC ने मांगा हिसाब

आप गाड़ी चलाते हैं और आपकी गाड़ी का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस भी है तो दिल्ली हाई कोर्ट की…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top