• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • 4 हजार करोड़ी ‘रामायण’ से टक्कर लेगी ये 10 फिल्में, साउथ से बॉलीवुड तक में मचेगा खूब गदर
Image

4 हजार करोड़ी ‘रामायण’ से टक्कर लेगी ये 10 फिल्में, साउथ से बॉलीवुड तक में मचेगा खूब गदर


रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ दिवाली पर रिलीज होने जा रही है. अनुमान है कि भारत में 100 करोड़ से ज्यादा और दुनियाभर में 200 करोड़ से ज्यादा रामायण अपने पहले ही दिन कमा सकती है. हालांकि फिल्म को बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्मों का सामना करना होगा. रामायण से टक्कर लेने के लिए साउथ की पांच फिल्में रिलीज हो रही हैं. जबकि बॉलीवुड की 5 फिल्में दिवाली पर री-रिलीज होने जा रही है.

‘रामायण’ से होगा इन 5 साउथ फिल्मों का क्लैश

पहले बात करते हैं साउथ की उन पांच फिल्मों के बारे में जो रामायण से बड़े पर्दे पर टकराने के लिए तैयार है. रामायण 5 नवंबर को आ रही है. वहीं इसके अगले दिन यानी 6 नवंबर को साउथ की अलग-अलग भाषा की 5 फिल्में रिलीज होगी. 

इन पांच फिल्मों में नयनतारा की तमिल फिल्म ‘मुकुठी अम्मान 2’, तेलुगु फिल्म ‘नन्ना कुट्टी’, ‘डिस्को’ (एंटनी वर्गीस, देव मोहन और अर्जुन अशोकन की मलयालम फिल्म), ‘सीन’ ( सूर्या शिवकुमार, नजरिया नाजिम, नसलीन और आनंद राज की तमिल फिल्म) और मलयालम भाषा की ‘नीक्कम’ रिलीज होने वाली हैं. चाहे ये सभी फिल्में पैन-इंडिया रिलीज नहीं हो रही हैं, लेकिन रामायण हिंदी सहित तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी और रामायण की कमाई पर इन फिल्मों के क्लैश से असर पड़ सकता है.

बॉलीवुड की ये 5 फिल्में होगी री-रिलीज

हाल ही में बॉलीवुड हंगामा ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि दिवाली के खास मौके पर बॉलीवुड की पांच फिल्में री-रिलीज होने जा रही हैं. इनमें 2 फिल्में 90 के दशक की और तीन फिल्में 80 के दशक की हैं. इन फिल्मों के नाम है ‘मोहरा’, ‘गुप्त’, ‘विधाता’, ‘त्रिदेव’ और ‘युद्ध’. रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार और रवीना टंडन की सुपरहिट फिल्म मोहरा 6 नवंबर को री-रिलीज होगी. बाकी फिल्मों के लिए अभी ऑफिशियल अपडेट नहीं आया है.

‘रामायण’ के बारे में

रामायण दो पार्ट में बन रही है. इसका दूसरा पार्ट 2027 में आ सकता है. दोनों का टोटल बजट 4 हजार करोड़ रुपये है. रणबीर कपूर ने भगवान श्री राम का और साई पल्लवी ने माता सीता का किरदार निभाया है. जबकि एक्टर यश रावण के रोल में हैं. फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया और प्रोड्यूसर हैं नमित मल्होत्रा.



Source link

Related Posts

‘हुनर है तो आगे जाएंगे’, नेपोटिज्म पर नील नितिन मुकेश का दो टूक जवाब

‘जॉनी गद्दार’ के लिए फिल्मफेयर में बेस्ट मेल डेब्यू का खिताब जीतने वाले एक्टर नील नितिन मुकेश का…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

राणा दग्गुबाती संग कंगना का पहला प्रोजेक्ट होगा ‘स्केरी पिक्चर’, रवि बाबू करेंगे डायरेक्ट

कंगना रनौत काफी समय से किसी हिंदी हॉरर फिल्म में नजर नहीं आई हैं. उनकी आखिरी हॉरर मूवी…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

‘दोस्त हो तो गूगल जेमिनी जैसा…’, बर्थडे से पहले शाहरुख खान को मिला सरप्राइज

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाने वाले हैं. इस खास मौके से…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

राम चरण ने शेयर किया ‘RC17’ का पोस्टर, सुकुमार के साथ फिर से मिलाया हाथ

साउथ सुपरस्टार राम चरण की अगली फिल्म ‘आर सी 17’  को लेकर फैंस के बीच उत्साह बढ़ने लगा…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top