• Home
  • शिक्षा समाचार
  • UGC NET Correction Window: UGC NET फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, NTA ने खोली करेक्शन विंडो
Image

UGC NET Correction Window: UGC NET फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, NTA ने खोली करेक्शन विंडो


UGC NET Correction Window: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है. लेकिन अब एनटीए ने आज 2 नवंबर को यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोल दी है. ऐसे में जिन कैंडिडेट्स ने अपने ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर दिए हैं, लेकिन फॉर्म में किसी तरह की कोई गलती रह गई है, तो कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in के जरिए करेक्शन की सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं. एनटीए की ओर से करेक्शन विंडो 4 नवंबर 2026 को रात 11:50 बजे तक खुली रहेंगी. 

कौन सी डिटेल्स एडिट कर सकते हैं कैंडिडेट्स? 

एनटीए की ओर से शेयर की गई जानकारी के अनुसार कैंडिडेट्स फॉर्म में कुछ चुनिंदा जानकारियों में ही सुधार कर सकते हैं. इसमें उम्मीदवार अपना नाम, पिता का नाम और मां के नाम में सुधार कर सकते हैं. इसे लेकर एनटीए ने कहा है कि कैंडिडेट्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके एप्लीकेशन फॉर्म में भरी गई डिटेल सही है और उनके ऑफिशियल डॉक्यूमेंट में मेल खाती है. 

इन डिटेल्स में नहीं किया जा सकता बदलाव 

एजेंसी ने यह भी साफ किया है कि कैंडिडेट्स को करेक्शन पीरियड के दौरान कुछ डिटेल्स एडिट करने की इजाजत नहीं होगी. इनमें मोबाइल नंबर, मेल आईडी, स्थायी और वर्तमान पता, फोटो और सिग्नेचर में उम्मीदवार किसी भी तरह का कोई करेक्शन नहीं कर सकते हैं. कैंडिडेट को अपने एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करते समय इन बातों का ध्यान रखना होगा. 

एप्लीकेशन फॉर्म में कैसे करें सुधार?

  • आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए सबसे पहले उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं. 
  • इसके बाद यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो पर क्लिक करें. 
  • अब जरूरी एप्लीकेशन क्रैडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉगिन करें. 
  • इसके बाद सबमिट किया गया एप्लीकेशन फॉर्म खोलें. 
  • अब उपलब्ध फील्ड चेक करें और अलाउड करेक्शन करें. 
  • इसके बाद जानकारी में ध्यान पूर्वक बदलाव करें. 
  • अब करेक्शन की गई डिटेल्स को एक बार फिर चेक करके सबमिट कर दें. 
  • लास्ट में अपडेटेड कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखें. 

ये भी पढ़ें-Delhi Fire Service Recruitment: दिल्ली फायर सर्विस में 2345 नए पदों को मंजूरी, जानें कब तक आएगी वैकेंसी? 

कौन कर सकता है फॉर्म में बदलाव?

एनटीए की ओर से करेक्शन विंडो सिर्फ उन कैंडिडेट्स के लिए है, जिन्होंने पहले ही अपने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर दिया है. इस सुविधा के जरिए नए रजिस्ट्रेशन और नए एप्लीकेशन जमा करने की इजाजत नहीं होगी. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने का प्रोसेस 31 अक्टूबर 2026 को रात 11:50 बजे तक बंद हो गया. वहीं एनटीए ने बाद में एग्जामिनेशन फीस पेमेंट की डेडलाइन एक और दिन बढ़ाकर 1 नवंबर 2026 को रात 11:50 बजे तक कर दी. यह डेडलाइन सिर्फ उन कैंडिडेट्स के लिए थी, जिन्होंने पहले ही अपने फाॅर्म जमा कर दिए थे. लेकिन पेमेंट पूरा नहीं कर पाए थे. 

दिसंबर सेशन के लिए इतने आए आवेदन 

एनटीए के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार कुल 9,75,505 कैंडिडेट्स ने दिसंबर सेशन के लिए परीक्षा फीस का पेमेंट कर दिया है. एग्जाम 87 सब्जेक्ट्स में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होगा. कैंडिडेट्स को अपनी सबमिट की गई, एप्लीकेशन डिटेल्स को रिव्यू करना होगा और तय समय के अंदर करेक्शन करना होगा जिसकी इजाजत है. 

ये भी पढ़ें-CLAT 2027 के लिए अब 7 नवंबर तक करें आवेदन, बढ़ाई गई डेट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

Nandan Nilekani Panel: नीलेकणि कमेटी को मिला एक्सटेंशन, 2027 की शुरुआत में सौंपेगी एग्जाम रिफॉर्म का प्लान

Nandan Nilekani Panel: देश में परिक्षाओं को पूरी तरह सुरक्षित और पेपर-लीक प्रूफ बनाने के लिए काम कर…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

NCERT Class 10 New Books 2027: CBSE छात्राें के लिए बड़ी खबर, 2027 सत्र से पहले आएगी NCERT की नई किताबें 

NCERT Class 10 New Books 2027: NCERT की ओर से बोर्ड स्टूडेंट्स को लेकर एक बड़ी खबर आ…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

आर्म्ड फोर्सज में डॉक्टर बनने का मौका, 120 पदों पर 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन 

आर्म्ड फोर्सज मेडिकल सर्विसेज (AFMS) में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत 120 वैकेंसी के लिए मेडिकल ऑफिसर रिक्रूटमेंट…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

Engineers Jobs: AI की दौड़ में इंजीनियरों की बदलेगी किस्मत, इन 5 टेक्निकल जॉब्स में मिल रहे करोड़ों के पैकेज

इस नए बदलाव ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कई ऐसे नए करियर ऑप्शन खोले हैं, जिनके सैलरी पैकेज…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top