• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘हम दिल दे चुके सनम’ में ऐश्वर्या को छूने पर सलमान पर भड़के थे संजय लीला भंसाली, एक्ट्रेस का खुलासा
Image

‘हम दिल दे चुके सनम’ में ऐश्वर्या को छूने पर सलमान पर भड़के थे संजय लीला भंसाली, एक्ट्रेस का खुलासा


सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ को बहुत पसंद किया गयाथा. फिल्म को संजय लीला भंसाली ने बनाया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था. फिल्म में एक्ट्रेस स्मिता जयकर भी नजर आई थीं. उन्होंने सलमान और ऐश्वर्या की लव लाइफ को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि सलमान को सेट पर संजय लीला भंसाली ने डांटा भी था.

सलमान खान और ऐश्वर्या राय फिल्म हम दिल दे चुके सनम के सेट पर काम करते हुए प्यार में पड़े थे. उनका रिलेशनशिप फिल्म की रोमांटिक स्टोरीलाइन से लिंक था. स्मिता ने बताया कि उनका एक-दूसरे के लिए प्यार सेट पर दिखता था और स्क्रीन पर उनकी केमिस्ट्री में भी दिखता था.

सिद्धार्थ कनन के इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘उस वक्त दोनों प्यार में थे. दोनों एंजेल लगते थे. ऐश्वर्या उस वक्त बेहद खूबसूरत लगती थीं. और किसी तरह फिल्म के लिए काम कर गया. मैजिक ऑनस्क्रीन दिखा. हालांकि, दोनों के रोमांस की वजह से क्रू को दिक्कत होती थी. दोनों सेट पर लेट आते थे तो क्रू शिकायत करता था. हमारी सुबह 7 बजे की शिफ्ट होती थी और हम 10 बजे तक इंतजार करते थे. वो अभी तक नहीं आए. लेकिन मुझे हमेशा लगता है कि जब आप प्यार में होते हैं तो आप क्या कह सकते हैं?’

आगे उन्होंने कहा, ‘दोनों 11 बजे आते थे साथ में. पूरा सेट उनके लिए इंतजार करता था.’ 

संजय लीला भंसाली ने लगाई डांट

इसके अलावा स्मिता ने बताया कि ‘आंखों की गुस्ताखियां’ गाने में सलमान को टेबल के आगे पीछे घूमना होता था. वहीं ऐश्वर्या साइड में खड़ी थीं. हालांकि, सलमान ऐश्वर्या का हाथ छूते थे. ये जेस्टर कोरियोग्राफी का पार्ट नहीं था. संजय लीला भंसाली ने ये नोटिस किया और तुरंत सलमान से सवाल किया. उन्होंने सलमान से पूछा कि आपने ये क्यों किया? 

स्मिता ने कहा, ‘सलमान का बस ऐश्वर्या को छूने का मन किया. वो प्यार में था, इसलिए उसने उसे छू लिया. लेकिन सीन ऐसे नहीं किया जाना था. संजय सलमान पर चिल्लाए और पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया. सीन में सलमान को बस वहां खड़े होकर ऐश्वर्या को देखना था. 

बता दें कि सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता ज्यादा चला नहीं था. दोनों का ब्रेकअप हुआ था.



Source link

Related Posts

‘परफेक्ट पेयर…’, करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई ‘आदित्य-गीत’ की याद

Shahid Kapoor-Kareena Kapoor video: आईफा 2027 का प्रेस कॉन्फ्रेंस गुरुवार 22 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित किया गया,…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

‘इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो…’, सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?

आईफा 2027 का प्रेस कॉन्फ्रेंस गुरुवार 22 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित की गई, जिसमें सलमान से लेकर…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- ‘मैं खुशनसीब पति…’

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज यानी कि 22 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं. वो 38 साल…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

कोलकाता के बाद चेन्नई पहुंची ‘रामायण’ की टीम, रणबीर-साई ने साथ में ली एंट्री, ‘लक्ष्मण’ ने भी दिखाया स्वैग

फिल्म ‘रामायण’ जल्द ही बड़े पर्दे पर दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है. रामायण की रिलीज की…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top