• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- ‘मैं खुशनसीब पति…’
Image

परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- ‘मैं खुशनसीब पति…’


बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज यानी कि 22 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं. वो 38 साल की हो गई हैं. इस खास मौके पर उन्हें सेलेब्स और परिवारवालों से ढेरों शुभकामनाएं मिली. वहीं, पति और राजनेता राघव चड्ढा ने परिणीति चोपड़ा का बर्थडे और भी खास बना दिया. उन्होंने एक्ट्रेस के साथ अनसीन फोटोज शेयर की और अनोखे अंदाज में जन्मदिन विश किया.

दरअसल, परिणीति चोपड़ा के 38वें जन्मदिन के मौके पर राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की. इसे साझा करने के साथ ही राजनेता ने अनसीन तस्वीरें शेयर की, जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में पोज देते और साथ में क्वालिटी टाइम बिताते दिखे.

राघव चड्ढा ने परिणीति के लिए लिखा स्पेशल मैसेज

राघव चड्ढा ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर परिणीति चोपड़ा के साथ बिताए कुछ खुशनुमा पलों की तस्वीरें साझा की. ऐसा लग रहा था कि दोनों ने जन्मदिन का छोटा सा जश्न मनाया और साथ में डिनर नाइट को एन्जॉय भी किया. कपल ने एक-दूसरे के साथ समय बिताया.

यह भी पढ़ें: ‘परफेक्ट पेयर…’, करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले

इन फोटोज को शेयर करने के साथ ही राघव चड्ढा ने परिणीति चोपड़ा के लिए इंस्टाग्राम पर स्पेशल मैसेज लिखा, ‘नीर की मम्मा (लाल दिल वाला इमोजी) को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, ढेर सारा प्यार, मैं दुनिया का सबसे खुशनसीब पति हूं.’

प्रियंका चोपड़ा ने भी विश किया बर्थडे

इतना ही नहीं, इसके पहले बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा को जन्मदिन विश किया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर परिणीति की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वो ‘शाक’ मोतियों से सजी गुलाबी पोशाक में नजर आ रही थीं. प्रियंका ने इसके साथ ही कैप्शन लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे तिशा, परिणीति चोपड़ा! प्यार, खुशी और दिल की हर ख्वाहिश से भरा एक खूबसूरत साल हो.’

परिणीति के बर्थडे पर भावुक हुईं मां रीना चोपड़ा

परिणीति के बर्थडे के मौके पर मां रीना चोपड़ा ने भी पोस्ट साझा की और लिखा, ‘उस नन्ही बच्ची को जन्मदिन मुबारक हो जिसने हमें पहले माता-पिता और अब नाना-नानी बनाया. इसके लिए हम आपका जितना भी धन्यवाद करें कम है, जो हमारे अस्तित्व का मूल, हमारे जीवन का उद्देश्य, हमारे जीवन की पूर्ति हैं. हम कल्पना भी नहीं कर सकते कि आपके बिना जीवन कैसा था.’

उन्‍होंने पोस्ट में आगे लिखा, ‘हमेशा खुश रहो… तुम हमारी नन्ही सी बच्ची हो और हमेशा रहोगी. पागलपन, प्यार, हास्य, व्यंग्य, हंसी, मस्ती और जीवन से भी बड़ी (यानी खुलकर बोलने वाली और सबका ध्यान खींचने वाली) होना शुरू से ही तुम्हारी पहचान रही है और हमेशा बनी रहे. हर गुजरते दिन के साथ हमारा प्यार तुम्हारे लिए और भी बढ़ता जा रहा है. जन्मदिन मुबारक हो परिणीति चोपड़ा.’





Source link

Related Posts

कोलकाता के बाद चेन्नई पहुंची ‘रामायण’ की टीम, रणबीर-साई ने साथ में ली एंट्री, ‘लक्ष्मण’ ने भी दिखाया स्वैग

फिल्म ‘रामायण’ जल्द ही बड़े पर्दे पर दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है. रामायण की रिलीज की…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

बॉक्स ऑफिस धमाका: 300 करोड़ क्लब में ‘जेलर 2’ की एंट्री, रजनीकांत की फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड

‘जेलर 2’ ने सिर्फ 7 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर ली है. फिल्म 300…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में लगातार अपडेट आ रहे हैं. पुलिस ने अबतक 10 लोगों की गिरफ्तारी कर…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top