• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर
Image

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर


टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में लगातार अपडेट आ रहे हैं. पुलिस ने अबतक 10 लोगों की गिरफ्तारी कर ली है. वहीं अब घायल उमेश चौहान के शरीर से गोली निकाल ली गई थी. उनकी KEM अस्पताल में सर्जरी हुई. वो ICU में डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर है.

अस्पताल प्रशासन की ओर से 21 अक्टूबर 2026 को जारी मेडिकल अपडेट के मुताबिक, बुधवार सुबह 8 बजे सर्जरी कर उनके शरीर से गोली निकाल दी गई. कार्डियोवैस्कुलर एंड थोरेसिक सर्जरी (CVTS) ऑपरेशन थिएटर में जनरल एनेस्थीसिया देकर गोली निकाली गई. ऑपरेशन CVTS विभाग के प्रमुख डॉ. उदय एकनाथ जाधव और सर्जरी विभाग के यूनिट प्रमुख डॉ. राम प्रजापति ने किया.

डॉक्टर्स की निगरानी में टाइगर श्रॉफ

प्रक्रिया पूरी होने के बाद उमेश चौहान को पोस्ट-ऑपरेटिव निगरानी और मॉनिटरिंग के लिए ESR इंटेंसिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया. अस्पताल के मुताबिक, उमेश चौहान ने सर्जरी को अच्छी तरह सहन किया. फिलहाल उनके सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संकेत स्थिर हैं और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं.

बता दें कि रविवार रात को जब टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर जा रहे थे. तभी तीन बाइक सवार ने टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हमला कर दिया. टाइगर पर 7 राउंड फायरिंग हुई. इस फायरिंग में दो लोग घायल हुए. टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर और दूसरे फैन उमेश चौहान. दोनों का इलाज चल रहा है. टाइगर श्रॉफ सेफ है. वो इस हमले में बाल-बाल बचे.

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस धमाका: 300 करोड़ क्लब में ‘जेलर 2’ की एंट्री, रजनीकांत की फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड

टाइगर पर किए गए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. बिश्नोई गैंग ने कहा कि उन्होंने टाइगर को समझाया था. लेकिन टाइगर श्रॉफ समझे नहीं. बिश्नोई गैंग ने ये भी कहा कि जो भी कोई सलमान खान के साथ काम करेगा उसके साथ ऐसा ही होगा. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले शूटर्स ने अमिताभ बचन के घर की भी रेकी की थी. इसके अलावा आमिर खान, अक्षय कुमार, सलमान खान के घर की भी रेकी की थी.



Source link

Related Posts

बॉक्स ऑफिस धमाका: 300 करोड़ क्लब में ‘जेलर 2’ की एंट्री, रजनीकांत की फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड

‘जेलर 2’ ने सिर्फ 7 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर ली है. फिल्म 300…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

‘अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा’, बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई

रणबीर कपूर फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं. फिल्म 5 नवंबर को रिलीज…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

‘जेलर 2’ की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म, जानें- कलेक्शन

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर एक चमत्कार बन गई है, और इसकी रफ़्तार कम होने का…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top