• Home
  • देश-दुनिया की खबरें
  • गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- ‘अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर…’
Image

गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- ‘अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर…’


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर नाम बदलने की राजनीति शुरू कर दी है. इस बार उन्होंने ‘अटलांटिक महासागर’ का नाम ‘ट्रंप महासागर’ करने की घोषणा की है. इसके लिए उन्होंने गूगल के CEO सुंदर पिचाई से गूगल मैप्स पर नाम बदलने के लिए कहा था, लेकिन सुंदर पिचाई ने उनके इस प्रस्ताव को साफ-साफ मना कर दिया है.

राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी राज्य ‘दक्षिण कैरोलीना’ में एक रैली के दौरान कहा कि ” गूगल के CEO सुंदर पिचाई बहुत ही अच्छे इंसान हैंं. मैंने सुंदर से कहा कि तुम अटलांटिक को संभाल लो, लेकिन सुंदर ने कहा कि सर, महासागरों का अलग मसला है. यह इतना आसान नहीं है.”

प्रशांत महासागर का नाम भी बदलेंगे ट्रंप!

ट्रंप ने कहा कि “अभी के लिए हम इसे अटलांटिक ही रहने देते हैं, मैं प्रशांत महासागर का नाम भी बदलना चाहता हूं, हम इसे ‘अमेरिकन महासागर’ कहना चाहते हैं, मुझे नहीं पता कि यूरोप इसमें कैसे फिट होगा या वे इस पर क्या बोलेंगे?”

ट्रंप ने कहा कि मैं दुनिया के किसी और महासागर को ट्रंप या अमेरिका नाम नहीं दूंगा, यह नाम केवल अटलांटिक और प्रशांत के लिए हैं.

सुंदर पिचाई की साफ ना

ट्रंप के इस प्रस्ताव पर गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने साफगोई से कह दिया कि “सर, इसमें बहुत बड़ी समस्या है, आपको पता है, ये बहुत सारे… ये सच में बहुत सारे देशों को कवर करते हैं. कृपया हमसे ऐसा करने के लिए न कहें.”

सुंदर पिचाई भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक और व्यावसायिक हैं. वे पिछले कई वर्षों से गूगल कंपनी के CEO पद पर हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई भारत के ही आईआईटी खड़गपुर से की है.

ट्रंप बदल रहे कई स्थलों के नाम

ट्रंप ने नाम बदलने कि नई बात नहीं कही है, ट्रंप इससे पहले भी दुनियाभर की कई सारी जगहों के नाम बदलने की घोषणा करते रहे हैं. इस साल की शुरुआत में ईरान-अमेरिका के बीच हुई झड़प के दौरान भी उन्होंने ‘स्ट्रैट ऑफ होर्मुज’ का नाम बदल कर ‘स्ट्रैट ऑफ ट्रंप’ कहना शुरू किया था. इसके बाद उन्होंने ‘गल्फ ऑफ मेक्सिको’ को भी ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’ का नाम दिया था, जिस पर अमल करते हुए गूगल ने अपने मैप्स पर इसे ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’ दिखाना शुरू कर दिया.

कनाडा और ग्रीनलैंड पर बनाया दबाव

ट्रंप ने डेनमार्क के अधीन वाले ग्रीनलैंड को अमेरिका का 51वां राज्य कहकर इसे डेनमार्क से खरीदने के लिए भी घोषणा की थी. बाद में अमेरिका ने ग्रीनलैंड के साथ एक पैक्ट साइन करके वहां अपने सैन्य संगठन बनाने और ग्रीनलैंड के संसाधनों के दोहन के लिए पर अमेरिकी कंपनियों को जरूरी मंजूरी दिलवाई थी.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने नाम बदलकर दबाव बनाने की राजनीति में अपने पड़ोसी कनाडा को भी नहीं छोड़ा है. अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत से ही वे कनाडा को अमेरिका का भी 51वां राज्य कहना शुरू किया. साथ ही, कनाडा और अमेरिका की सीमा पर मौजूद ‘ग्रेट लैक्स’ में से एक ‘लैक ओंटारिओ’ का नाम बदलकर ‘लैक अमेरिका’ रखने का रखने का कानून पारित किया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति बार-बार दुनिया भर के महत्वपूर्ण स्थलों का नाम बदलकर दुनियाभर में अमेरिकी प्रभुत्व को दिखाने का प्रयास करते रहे हैं. साथ ही वे इस रणनीति से अपने आसपास के देशों और अपने दुश्मन देशों पर दबाव डालने का प्रयास करते हैं.  लेकिन इस बार नाम बदलने के प्रस्ताव पर सुंदर पिचाई की ना उन्हें ठेस पहुंचाएगी.



Source link

Related Posts

ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- ‘मूर्खतापूर्ण…’

फ्रांस में हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहा है. महंगाई को लेकर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन आगजनी और लूटपाट…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- ‘जय माता दी’

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी को दुर्गा पूजा से शुभ अवसर पर न्योता दिया गया था. इस मौके…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

Explained: अब इंडोनेशिया में भड़का जेन जी आंदोलन, क्या युवाओं का असंतोष बड़े तख्तापलट की आहट

साल 2026 में दुनिया भर के कई देशों में युवाओं का असंतोष सड़कों पर दिखाई दे रहा है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में 1 भारतीय की मौत, दूतावास ने दिया अपडेट

यमन के हूती विद्रोहियों के हमले तेज होते जा रहे हैं. देर रात सऊदी अरब के दम्माम हवाई…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top