Image

ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ हैं ट्रंप के बेटे, जानें क्या कहा


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ईरान संग युद्ध को लेकर खुश नहीं हैं और उन्होंने अपने पिता के साथ बातचीत में इस पर चिंता जताई. ‘द अटलांटिक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप के बेटे (डॉन जूनियर) ने कहा था कि उनके पिता अमेरिका को मिडिल ईस्ट के किसी और युद्ध में न उलझाएं.

उसी साल, जब ईरान ने इजराइल पर मिसाइलों से हमला किया तो डॉन जूनियर ने एक्स पर लिखा, “याद है जब लोग कहते थे कि ट्रंप हमें ईरान के साथ एक बड़े युद्ध में झोंक देंगे? ऐसे मौकों पर हमें यह एहसास होना चाहिए कि हम कितने भाग्यशाली हैं कि हमारे पास ट्रंप हैं, उनकी ताकत और उनका दृढ़ संकल्प है.”

ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ हैं डोनाल्ड ट्रंप जूनियर
हालांकि, ढाई साल बाद ट्रंप ने अमेरिका को ईरान के साथ एक ऐसे सैन्य संघर्ष में धकेल दिया है, जिसका कोई अंत नजर नहीं आता. रिपोर्ट के मुताबिक डॉन जूनियर ने कईं बार निजी तौर पर ट्रंप से कहा है कि वे ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ हैं. उनका मानना ​​है कि अमेरिका को मिडिल ईस्ट के किसी युद्ध में नहीं उलझना चाहिए. ट्रंप के बेटे दिवंगत चार्ली कर्क के भी करीबी रहे हैं, जो खुद भी युद्ध के खिलाफ थे.

रिपोर्ट के मुताबिक डॉन जूनियर ने इस विषय पर अपने विचार निजी रखे हैं, क्योंकि वह कभी भी सार्वजनिक रूप से अपने पिता से अलग राय नहीं रखेंगे. ईरान युद्ध ने ‘MAGA’ गुट के भीतर बढ़ती दरार को उजागर कर दिया है. ‘हॉक्स’ (युद्ध समर्थक गुट) का तर्क है कि विदेशी युद्धों में उलझना, देश की अपनी प्राथमिकताओं के साथ विश्वासघात करने जैसा है. 

जेडी वेंस समेत कई लोग जता चुके हैं संदेह
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत ट्रंप के टॉप अधिकारियों ने भी इजराइल के सैन्य अभियान का समर्थन करने पर चर्चा करते समय निजी तौर पर इस संघर्ष को लेकर संदेह जताया है. CIA के डायरेक्टर जॉन रैटक्लिफ और विदेश मंत्री मार्को रुबियो जैसे अधिकारियों ने फरवरी में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के शुरुआती प्रस्ताव पर सवाल उठाए थे. उन्होंने पूछा कि क्या हवाई हमलों के जरिए सत्ता परिवर्तन का अभियान वास्तव में संभव है भी या नहीं.

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप



Source link

Related Posts

दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- ‘जय माता दी’

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी को दुर्गा पूजा से शुभ अवसर पर न्योता दिया गया था. इस मौके…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

Explained: अब इंडोनेशिया में भड़का जेन जी आंदोलन, क्या युवाओं का असंतोष बड़े तख्तापलट की आहट

साल 2026 में दुनिया भर के कई देशों में युवाओं का असंतोष सड़कों पर दिखाई दे रहा है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- ‘अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर…’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर नाम बदलने की राजनीति शुरू कर दी है. इस…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में 1 भारतीय की मौत, दूतावास ने दिया अपडेट

यमन के हूती विद्रोहियों के हमले तेज होते जा रहे हैं. देर रात सऊदी अरब के दम्माम हवाई…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top