• Home
  • ताजा खबरें
  • यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
Image

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कौशल विकास को रोजगार से जोड़ने और युवाओं के लिए अवसरों की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में तकनीक आधारित पहल को विस्तार दिया जा रहा है. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (यूपीएसडीएम) के ‘Blue DotsAI’ प्लेटफॉर्म को प्रदेश के सभी 18 मंडलों तक पहुंचाने की तैयारी है.

इसके माध्यम से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध नौकरियों और हुनरमंद युवाओं को एक साझा डिजिटल मंच पर लाया जाएगा, ताकि युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार तलाशने में आसानी हो और उद्योगों को अपनी जरूरत के मुताबिक योग्य उम्मीदवार मिल सकें.

मिशन निदेशक पुलकित खरे के निर्देशन में गुरुवार को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और एक स्टेप फाउंडेशन के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए. इसके साथ जून से संचालित इस पहल को औपचारिक रूप से मिशन से जोड़ दिया गया है. यह पहल प्रदेश में कौशल प्रशिक्षण को उद्योगों की वास्तविक मांग से जोड़ने तथा रोजगार तलाशने की प्रक्रिया को अधिक सुलभ बनाने के प्रयासों को गति देगी.

डिजिटल मैप पर युवाओं को दिखेंगी नौकरियां

‘Blue DotsAI’ एक डिजिटल डिस्कवरी प्लेटफॉर्म है, जहां मैप के माध्यम से आसपास उपलब्ध नौकरियों और उम्मीदवारों की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी. गाजियाबाद में इसके पायलट प्रोजेक्ट के दौरान 20 से 25 किलोमीटर के दायरे में 25 हजार से अधिक नौकरियों को मैप पर खोजने योग्य बनाया गया है.

अब इसी अनुभव के आधार पर प्लेटफॉर्म का विस्तार प्रदेश के सभी 18 मंडलों में करने की योजना है. इसके माध्यम से युवा संबंधित कंपनी, रिक्त पदों की संख्या, शुरुआती वेतन, ओवरटाइम तथा पिक-अप और ड्रॉप जैसी सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. वहीं, कंपनियां भी अपनी जरूरत के अनुसार उम्मीदवारों के प्रोफाइल तलाश सकेंगी. इससे स्थानीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार के अवसरों और प्रशिक्षित युवाओं के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने में मदद मिलेगी.

एमएसएमई और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की जरूरतों पर फोकस

प्लेटफॉर्म पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल क्षेत्र की नौकरियों को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा. इनमें अपैरल, फूड एंड बेवरेज जैसे क्षेत्रों के साथ वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन और मशीन ऑपरेटर जैसे तकनीकी पद भी शामिल होंगे. इससे स्थानीय उद्योगों की मानव संसाधन संबंधी जरूरतों को पूरा करने और युवाओं को उनके कौशल के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराने में सहायता मिलने की उम्मीद है.

एआई वॉइस बॉट से बोलकर दर्ज करा सकेंगे भर्ती की जरूरत

‘Blue DotsAI’ की प्रमुख विशेषता एआई आधारित वॉइस बॉट है. इसके जरिए कंपनियां और इंडस्ट्री एसोसिएशन हिंदी, अंग्रेजी या अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में बोलकर अपनी भर्ती संबंधी जरूरतें दर्ज करा सकेंगे. इससे वैकेंसी की जानकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आसान होगी.

वहीं, एआई वॉइस बॉट उम्मीदवारों से संपर्क कर उनकी प्रोफाइल के अनुरूप उपलब्ध नौकरियों की जानकारी दे सकेगा. उम्मीदवार की सहमति से आवेदन प्रक्रिया में भी सहायता मिलेगी. इसके साथ काउंसलिंग, मॉक इंटरव्यू और इंडस्ट्री एसोसिएशन के साथ सीधे संवाद की व्यवस्था के माध्यम से युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने पर भी जोर दिया जाएगा.

कौशल विकास से रोजगार तक, युवाओं को तकनीक का सहारा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, रोजगारपरक शिक्षा और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप दक्षता विकसित करने के अवसरों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है. ‘Blue DotsAI’ इसी दिशा में तकनीक आधारित प्रयास है, जिसके जरिए प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं की क्षमताओं और नियोक्ताओं की जरूरतों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का लक्ष्य है.

मिशन निदेशक पुलकित खरे के अनुसार, लक्ष्य यह है कि युवाओं को रोजगार की तलाश में अनावश्यक भटकना न पड़े और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध अवसरों तक उनकी पहुंच आसान हो. डिजिटल मैप, एआई वॉइस बॉट और काउंसलिंग जैसी सुविधाओं के जरिए रोजगार की तलाश और भर्ती प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा.



Source link

Related Posts

एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एशियन पैरा गेम्स-2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाने वाले सुहास एलवाई…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग

तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रवक्ता सौरव दास का मजाकिया अंदाज वायरल…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

‘भाषा अनेक, भाव एक’ के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’

नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय का प्रांगण बुधवार को सनातन संस्कृति और युवा ऊर्जा के संगम…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

कानपुर: हाथों को कार के शीशे में फंसाकर 1.5km दौड़ाया, फिर कुचलकर कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बेहद भयावह मामला सामने आया है. जहां पहले एक शख्स को कार से…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top