• Home
  • खेल समाचार
  • अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
Image

अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड


क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 में भारत ने 4 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. ये इस ग्राउंड पर टी20 में सबसे बड़ा सफल रन चेज बन गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 225 रन बनाए थे. पहाड़ से लक्ष्य का पीछा करते हुए जिस तरह की शुरुआत चाहिए थी, वैसी ही संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने दिलाई. भारत ने पॉवरप्ले में 94 रन बना लिए थे, जो एक रिकॉर्ड बन गया.

लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा ने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर बता दिया था कि वह किस अंदाज में खेलने वाले हैं. दूसरी तरफ संजू सैमसन का भी यही तूफानी अंदाज देखने को मिला. अभिषेक पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में आउट हुए, उन्होंने 12 गेंदों में 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से 29 रन बनाए. दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े. इसके बाद पॉवरप्ले में 1 और रन बना, इस तरह पॉवरप्ले में भारत ने 1 विकेट खोकर 94 रन बनाए.

पॉवरप्ले का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

ये भारत का टी20 में पॉवरप्ले का संयुक्त रूप से तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही इसी साल गुवाहाटी में भी पॉवरप्ले में 94 रन बनाए थे. भारत का पॉवरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर 100 रन का है, जो इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ बना था.

संजू सैमसन को मिला POTM अवार्ड

भारत की विस्फोटक शुरुआत ने पहाड़ जैसे लक्ष्य को आसान बना दिया. संजू सैमसन ने 67 रन बनाए. हालांकि तिलक वर्मा (6), ईशान किशन (1) का बल्ला नहीं चला, और मिडिल आर्डर में गिरे लगातार विकेट से टीम पर दबाव बन गया. लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर और अंत में नमन धीर ने 42-42 रन बनाकर जीत में अहम योगदान दिया.

श्रेयस अय्यर ने 28 गेंदों में 42 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 1 चौका शामिल है. नमन धीर ने 15 गेंदों में 2 छक्के और 5 चौकों की मदद से 42 रन बनाए. संजू को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला.



Source link

Related Posts

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया छक्कों का ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’

अभिषेक शर्मा का बल्ला जब चलता है, तो बड़े-बड़े रिकॉर्ड उनके सामने छोटे पड़ जाते हैं. भारतीय टीम…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में आते ही अपने इरादे साफ कर दिए थे.…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

AUS के खिलाफ कगिसो रबाडा ने 155 की रफ्तार से फेंकी गेंद, क्या सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड टूटा?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने अपनी रफ्तार से क्रिकेट फैंस का ध्यान…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

‘7,000 के पेट्रोल से पता चली पैसों की कीमत…’ वीरेंद्र सहवाग ने बताया अपने बेटों से जुड़ा किस्सा

भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे भी अपने पिता की तरह बड़े क्रिकेटर बनना चाहते हैं.…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top