• Home
  • ताजा खबरें
  • ‘आजम खान के इस हाल के लिए अखिलेश जिम्मेदार’, अनिल राजभर का हमला
Image

‘आजम खान के इस हाल के लिए अखिलेश जिम्मेदार’, अनिल राजभर का हमला


समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खान की मुलाकात पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा हमला बोला है. कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आते ही अखिलेश यादव को आजम खान की याद आने लगी है. जबकि आजम खान के इस हाल के लिए कोई और नहीं बल्कि खुद सपा प्रमुख ही जिम्मेदार हैं. वहीं, भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर सपा पर निशाना साधा. 

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि आज आजम खान का जो हाल है उसके लिए कोई और नहीं बल्कि सपा और उसके मुखिया अखिलेश यादव ही जिम्मेदार हैं. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने सरकार में रहते हुए आजम खान को आगे करके रामपुर की जनता की जमीनों पर कब्जा किया. अखिलेश ने ही पर्दे के पीछे रहकर भ्रष्टाचार किया और आजम खान के जेल पहुंचने का रास्ता साफ किया.

राजभर ने कहा कि सपा को अपने कृत्यों की जिम्मेदारी भाजपा पर नहीं डालनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग जनता को अपने पैरों की धूल समझते थे, उन्हें योगी सरकार ने उनकी असली स्थिति का एहसास कराया है. राजभर ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी में नेतृत्व का अवसर एक ही परिवार तक सीमित है. 

जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर राकेश त्रिपाठी ने अखिलेश को घेरा

जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा उठाते हुए बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि यूनिवर्सिटी के नाम पर सपा ने सरकारी जमीनों के साथ-साथ गरीबों और विधवाओं की जमीनों पर कब्जे किए. उन्होंने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी इस बात का उदाहरण है कि सत्ता में रहते सपा कैसे भ्रष्टाचार करती है.

राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सपा का पूरा इतिहास ही राम मंदिर और अयोध्या के विरोध का रहा है. लेकिन आज चुनाव नजदीक आते ही अखिलेश यादव को अचानक भगवान राम की याद आने लगी है. लेकिन उनके इस दोहरे रवैये को यूपी की जनता देख रही है.



Source link

Related Posts

मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगी कवयित्री अनामिका जैन अंबर, जेल में की मुलाकात

मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड में दोषी मुस्कान की फांसी टालने की मांग की गई है. कवि युगल…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

‘सपा का शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं’, ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव की तैयारी तेज, 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

रामनगरी अयोध्या एक बार फिर भव्य दीपोत्सव के लिए तैयार हो रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

गोरखपुर-फैजाबाद खंड MLC चुनाव की तैयारियां पूरी, 54303 पात्र वोटर्स

गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के विधान परिषद चुनाव को शुचितापूर्वक संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top