• Home
  • शिक्षा समाचार
  • सुबह जल्दी उठने वाले ही बनते हैं टॉपर? जानें बोर्ड परीक्षा में सफलता के असली फार्मूले
Image

सुबह जल्दी उठने वाले ही बनते हैं टॉपर? जानें बोर्ड परीक्षा में सफलता के असली फार्मूले


लंबे समय से माना जाता रहा है कि सुबह सूर्योदय से पहले उठने वाला व्यक्ति ही हेल्दी रहता है और जीवन में बड़ी सफलता हासिल करता है. इंटरनेट और सोशल मीडिया पर भी ऐसे मैसेज की भरमार है, जो यह बताती है कि सुबह जल्दी उठकर दिन की शुरुआत करने का मतलब है कि आपने आधी जंग पहले ही जीत ली है. ऐसे में कई बड़े सेलिब्रिटिज उदाहरण भी दिए जाते हैं जो अपनी लाइफस्टाइल में सुबह जल्दी उठने को महत्व देते हैं.

हालांकि इस आम धारणा के उलट विज्ञान और न्यूरो साइंस का नजरिया बिल्कुल अलग है. विज्ञान का मानना है कि केवल सुबह जल्दी उठना ही सफलता की कोई गारंटी नहीं है. लोग आमतौर तब बेहतर प्रदर्शन करते हैं, जब उनकी लाइफ स्टाइल उनके शरीर की नेचुरल घड़ी से मेल खाती है. अगर किसी का शरीर सुबह 5 बजे का रूटीन एक्सेप्ट नहीं करता है, तो ऐसा करने से उनकी सेहत और पर बुरा असर पड़ सकता है. 

क्रोनोटाइप है असली हीरो 

जीवन में बहुत सारी चीज ऐसी होती है, जो किसी व्यक्ति के क्रोनोटाइप पर निर्भर करती है. क्रोनोटाइप यह तस करता है कि कोई व्यक्ति कब खुद को एनर्जेटिक महसूस कर रहा है या कब वह सुस्त महसूस करता है और जेनेटिक्स इसमें अहम भूमिका निभाते हैं. क्रोनोटाइप मुख्य रूप से 2 तरह के होते हैं. इसमें पहले मॉर्निंग टाइप होता है. यह लोग सुबह जल्दी उठ जाते हैं और उठने के तुरंत बाद पूरी तरह से अलर्ट महसूस करते हैं. इन्हें सुबह उठने के लिए अलार्म की जरूरत नहीं पड़ती है. वहीं रिसर्च से पता चलता है कि मॉर्निंग टाइप के लोगों का एकेडमिक प्रदर्शन आमतौर पर अच्छा रहता है और वह स्मोकिंग जैसे बुरी आदतों से भी दूर रहते हैं. वहीं दूसरे इवनिंग टाइप के लोग होते हैं. यह लोग दोपहर बाद खुद को ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करते हैं और रात में बेहतर प्रदर्शन करते हैं. हालांकि अपनी नेचुरल रिदम के विपरीत जाकर सुबह जल्दी उठने पर इन्हें नींद पूरी न होने, ध्यान लगाने में कमी, थकान, तनाव और खराब हेल्थ जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें-ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा

रट्टा मारने से नहीं मिलती सफलता 

बोर्ड की परीक्षा का नाम सुनते ही अच्छे से अच्छे छात्रों के माथे पर पसीना आने लगता है.  मोटी किताबें, सिलेबस पूरा करने का दबाव और पेरेंट्स की उम्मीद छात्रों के मन में डर पैदा कर देती है कि छात्र रात-रात भर जाकर पढ़ाई करते हैं. लेकिन परीक्षा हॉल में सब भूल जाते हैं. इसका कारण यह नहीं है कि वह मेहनत नहीं करते, बल्कि उनकी कमी उनके पढ़ाई करने के तरीके में होती है. परीक्षा के में टॉप करने के लिए रट्टा मारने की पुरानी आदत काम नहीं आती, बल्कि इसके लिए साइंटिफिक रूप से प्रमाणित स्टडी तकनीकों की जरूरत होती है. 

बोर्ड परीक्षा में सफलता के असली फार्मूले 

  • पोमोडोरो तकनीक-  इस तकनीक में लगातार तीन-चार घंटे बैठने के बजाय 25 मिनट की पूरी ध्यान से पढ़ाई करें. इसके बाद फिर 5 मिनट का छोटा ब्रेक लें. ऐसे चार चक्र पूरे करने के बाद बड़ा ब्रेक लें, जिससे दिमाग थकता नहीं और फोकस बना रहता है. 
  • एक्टिव रिकॉल- इसमें पैराग्राफ दर पैराग्राफ रटने के बजाय चैप्टर पढ़ने के बाद किताब बंद करें और खुद से सवाल पूछें. या सादे कागज पर अपने शब्दों में लिखकर देखें, इससे न्यूरॉन्स मजबूत होते हैं. 
  • स्पेस्ड रिपीटेशन- स्पेस्ड रिपीटेशन में फॉरगेटिंग कर्व से पार पाने के लिए किसी टॉपिक को आज पढ़ने के बाद 3 दिन, 7 दिन और 15 दिन बाद दोबारा रिवाइज करें. इससे जानकारी लॉन्ग टर्म मेमोरी में सेव हो जाती है. 
  • माइंड मैपिंग- इसमें लंबी थ्योरी के बजाय चार्ट पेपर पर की वर्ड्स, फ्लोट चार्ट और रंगों की मदद से चैप्टर का नक्शा बनाएं, क्योंकि हमारा दिमाग शब्दों से ज्यादा रंगों की तस्वीरों को जल्दी याद रखता है. 
  • मॉक टेस्ट और पुराने पेपर्स- इसमें पिछले 5 साल के बोर्ड पेपर्स को स्टॉपवॉच पर लगाकर 3 घंटे में हल करें.  इससे टाइम मैनेजमेंट सुधरता है और परीक्षा का डर भी खत्म होता है. इस तरीकों से बोर्ड परीक्षा की तैयारी में मदद मिलती है. 

ये भी पढ़ें-UGC NET Correction Window: UGC NET फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, NTA ने खोली करेक्शन विंडो

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

Bihar STET 2026: 11 नवंबर की परीक्षा अब 22 को होगी, एडमिट कार्ड 12 नवंबर को

बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

World Science Day: भारत के 10 महान वैज्ञानिक, जिन्होंने बदल दी दुनिया

भारत के पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न से सम्मानित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को देश में मिसाइल मैन…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

Railway Recruitment 2026: रेलवे में बिना परीक्षा होने वाली है 4600+ पदों पर भर्ती, 11 नवंबर से शुरू हो रहे आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रेलवे में काम सीखने और अनुभव हासिल करने का…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

Qualification For PMO: PM Modi की कोर टीम के लिए कितना पढ़ा-लिखा होना जरूरी, कैसे मिलती है नौकरी?

देश के प्रधानमंत्री के साथ काम करना और सरकार के बड़े फैसलों से जुड़े काम में योगदान देना…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top