• Home
  • ताजा खबरें
  • ‘समय पर छात्रवृत्ति मिलती तो राजभर…’, CM योगी ने ली सुभासपा चीफ की चुटकी
Image

‘समय पर छात्रवृत्ति मिलती तो राजभर…’, CM योगी ने ली सुभासपा चीफ की चुटकी


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “अगर ओम प्रकाश राजभर को समय पर छात्रवृत्ति मिलती तो वे भी आपकी तरह होनहार छात्र बनकर आगे बढ़ते, नेता नहीं बन पाते.”

सीएम योगी ने आगे कहा, “उस समय की सरकार ने प्रोत्साहन नहीं दिया तो वे आगे ज्यादा पढ़ नहीं पाए. मेहनत किए, संघर्ष किए और मंत्री बनने से पहले कई सालों तक लगातार जनता की आवाज बनने के लिए लड़ते रहे. उस दौरान वे थ्री-व्हीलर और टैक्सी भी चलाते थे. आज उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हैं. यह उनकी मेहनत और संघर्षों का परिणाम है.” उन्होंने आगे यह भी कहा, “व्यक्ति जहां भी परिश्रम करेगा वहां परिणाम मिलेगा.”

सीएम योगी ने छात्रों को दी छात्रवृत्ति

उत्तर प्रदेश के 4,60,559 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई को शनिवार को आर्थिक संबल मिला. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में 148.04 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि भेजी.

उन्होंने मंच पर 11 छात्र-छात्राओं को अपने हाथों से छात्रवृत्ति प्रमाणपत्र भी प्रदान किए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रमाणपत्र पाने वालों में रणबीर वर्मा, अजीत रावत, अंश मिश्रा, अलकैफ, अनन्या अवस्थी, मिली, अधिकांश वर्मा, करिश्मा, बुशरा, अभिषेक यादव और साइमा शामिल रहे.

प्रमाणपत्र पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे

मुख्यमंत्री के हाथों प्रमाणपत्र पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे. सरकार की इस पहल का सबसे अधिक लाभ अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को मिला है. अन्य पिछड़ा वर्ग के 2,23,615 विद्यार्थियों के खातों में 60.01 करोड़ रुपए भेजे गए.

अनुसूचित जाति के 1,59,959 विद्यार्थियों को 64.54 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति मिली. इसी तरह सामान्य वर्ग के 38,084 विद्यार्थियों के खातों में 11.43 करोड़ रुपए और अल्पसंख्यक वर्ग के 38,901 विद्यार्थियों के खातों में 12.06 करोड़ रुपए पहुंचाए गए.

यूपी में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान बना जन आंदोलन, जुड़े 47 लाख लोग



Source link

Related Posts

भोपालः भारतीय हार्मोनिका महोत्सव-2026 का आयोजन, CM मोहन यादव हुए शामिल

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे का सभागार 2 अक्टूबर को माउथ ऑर्गन की सुरीली स्वर लहरियों…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

यूपी राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया. इस बीच सपा चीफ…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

UP में अपराधियों पर शिकंजा, 23 हजार से ज्यादा इनामी गिरफ्तार, 15,233 करोड़ की संपत्ति जब्त

उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध और साइबर क्राइम के खिलाफ कार्रवाई के आंकड़े सरकार ने जारी किए हैं.…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

दिल्लीः तंग गलियों में भी पहुंचेगी फायर टीम, 20 बाइक और 26 QRV तैयार

राजधानी दिल्ली में आग और अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए फायर सर्विस को अपग्रेड किया गया…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top