• Home
  • देश-दुनिया की खबरें
  • ‘परमाणु हथियारों पर लगे प्रतिबंध’, तीन महाशक्तियों की बैठक, जिनपिंग से पुतिन तक किसने क्या कहा?
Image

‘परमाणु हथियारों पर लगे प्रतिबंध’, तीन महाशक्तियों की बैठक, जिनपिंग से पुतिन तक किसने क्या कहा?


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक खत्म हो चुकी है. एक घंटे से ज्यादा समय तक चली इस बैठक में परमाणु हथियारों और ईरान, यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा हुई. चीन-अमेरिका-रूस ने न्यूक्लियर बातचीत करने और इसके दुनिया के अन्य देशों में जाने से रोकने का वादा किया.

चीन और रूस का कहना है कि अमेरिका के साथ मिलकर वे संयुक्त राष्ट्र सुधारों, ईंधन आपूर्ति बढ़ाने और परमाणु खतरों को कम करने के लिए वार्ता पर सहमत हैं. ट्रंप ने कहा, परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत है. तीनों देशों के नेताओं ने दुनिया की मौजूदा स्थिति पर बात की और दुनिया में शांति और सुरक्षा बनाए रखने का भरोसा दिया.

न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के स्थायी सदस्य होने के नाते, चीन, रूस और अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र में सुधार करने का वादा किया है. इसका मकसद यह है कि संयुक्त राष्ट्र दुनिया की मौजूदा चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना कर सके और पूरी दुनिया में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के अपने मुख्य मकसद को सही तरीके से पूरा कर सके.’

इसके अलावा, तीनों देशों के प्रमुखों ने फिर से इस बात पर सहमति जताई है कि परमाणु युद्ध में किसी की भी जीत नहीं हो सकती और इसे कभी नहीं लड़ा जाना चाहिए. इसके अलावा, तीनों देश परमाणु हथियारों से जुड़े खतरों को कम करने और इन्हें दूसरे देशों तक फैलने से रोकने के लिए आपस में बातचीत करेंगे.

परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर यूएस प्रेसिडेंट ने कहा कि किसी देश को अपने हथियार छोड़ने के लिए मनाना मुश्किल होगा. ट्रंप ने कहा, ‘एक बार जब आपके पास परमाणु हथियार आ जाते हैं, तो उनका न होना बहुत मुश्किल होता है.’

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार को दावा किया कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक सहयोग बढ़ाने में चीन एक प्रोत्साहक और अगुवा की भूमिका निभा रहा है. साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि चीन एशिया-प्रशांत समुदाय के निर्माण के लिए सभी पक्षों के साथ मिलकर काम करने को तैयार है. जिनपिंग ने एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) की 33वीं आर्थिक नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही.

उधर, ट्रंप ने जिनपिंग से एपेक सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक से पहले कहा कि चीनी राष्ट्रपति से उनकी दोस्ती अच्छी है और उन्हें लगता है कि जब तक दोनों अपने-अपने देश की सत्ता पर काबिज हैं तब तक द्विपक्षीय संबंधों में कोई समस्या नहीं आएगी. चीनी मीडिया सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह बातचीत रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक से पहले हुई.



Source link

Related Posts

‘10,000 रोहिंग्याओं की हत्या, हमारे पास सबूत’, इंटरनेशनल कोर्ट ने और क्या-क्या कहा

संयुक्त राष्ट्र की टॉप अदालत इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) ने गुरुवार (19 नवंबर) को कहा कि 2017…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

भारत को धमकाने वाले पाक मंत्री मुसादिक आ रहे दिल्ली, ‘हाथ काटने’ की दी थी गीदड़ भभकी

भारत को धमकी देने वाले मंत्री मुसादिक मलिक का भारत दौरा चर्चा में घिर गया. वह पड़ोसी मुल्क…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

एस्केलेटर पर जिनपिंग की मदद को ट्रंप ने बढ़ाया हाथ, व्हाइट हाउस ने शेयर किया Video

चीन के शेन्जेन में तीन महाशक्तियों के मिलन की चर्चा के बीच एक ऐसी फुटेज सामने आई है,…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

Explained: ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की बैठक से हासिल क्या? 90 मिनट का दिखावा या कामयाबी

दुनिया के तीन सबसे ताकतवर देशों के नेताओं के बीच 19 नवंबर 2026 को चीन के शेन्जेन शहर…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top