• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • सोहेल खान ने मम्मी-पापा सलमा-सलीम पर लुटाया प्यार, 62वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
Image

सोहेल खान ने मम्मी-पापा सलमा-सलीम पर लुटाया प्यार, 62वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट


हिंदी सिनेमा के मशहूर राइटर सलीम खान और उनकी पत्नी सलमा खान की शादी को 62 साल पूरे हो गए हैं. दोनों ने 18 नवंबर को अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की. इस खास मौके पर उनके बेटे और एक्टर सोहेल खान ने सोशल मीडिया पर माता-पिता की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की और उन्हें खास अंदाज में शादी की सालगिरह की बधाई दी. उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

सोहेल खान ने शेयर किया भावुक पोस्ट

सोहेल खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने मम्मी-पापा सलीम खान और सलमा खान की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की. इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘हमारा इस खूबसूरत परिवार में होना इसी दिन की वजह से है. शादी की सालगिरह मुबारक.’ सोहेल के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कुछ सेलेब्स ने भी कमेंट किया है. एक्टर कुशाल टंडन ने भी कमेंट किया और लिखा, ‘वाह, मेरे मम्मी-पापा की भी इसी दिन शादी हुई थी.’

कब हुई थी सलीम-सलमा की शादी?

सलीम खान और सलमा खान की शादी साल 1964 में हुई थी. दोनों ने शादी से पहले करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया था. सलमा का जन्म सुशीला चरक के रूप में हुआ था. वह डोगरा राजपूत और महाराष्ट्रीयन परिवार से ताल्लुक रखती हैं. शादी के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर सलमा रख लिया.

चार बच्चों के माता-पिता हैं सलीम-सलमा

इस कपल के चार बच्चे हैं, जिनमें सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान अग्निहोत्री शामिल हैं. सलमान का जन्म 1965, अरबाज का 1967, सोहेल का 1969 और अलवीरा का 1970 में हुआ था. इसके अलावा सलीम खान और सलमा ने अर्पिता खान शर्मा को भी गोद लिया था. 

हेलेन से भी की थी सलीम खान ने शादी

सलीम खान अपने करियर के दौरान मशहूर लेखक जोड़ी सलीम-जावेद का हिस्सा रहे. इस जोड़ी ने ‘शोले’ और ‘जंजीर’ जैसी कई हिट फिल्मों की कहानी लिखी. इसी दौर में सलीम खान की निजी जिंदगी में भी बदलाव आया. उन्होंने साल 1981 में एक्ट्रेस हेलेन से शादी की थी. खास बात ये है कि उन्होंने सलमा खान को तलाक दिए बिना ये शादी की थी.





Source link

Related Posts

‘धुरंधर’ के बाद फिर साथ आए रणवीर सिंह-आदित्य धर, 2028 में रिलीज होगी बिग बजट फिल्म

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर की जोड़ी ने फिल्म ‘धुरंधर’ से बॉक्स ऑफिस पर खूब…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

आयुष्मान खुराना ही क्यों बने सूरज बड़जात्या के नए ‘प्रेम’? डायरेक्टर ने खुद बताई कास्टिंग के पीछे की असल वजह

फिल्मों में जब भी प्रेम का नाम आता है तो सलमान खान के अलावा कोई चेहरा सामने नहीं…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

TIME100 इंडिया के पहले कवर पर नजर आए आर्यन खान, नेटफ्लिक्स की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ ने बदली किस्मत

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने नेटफ्लिक्स की  ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से डायरेक्शन…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 15 Live Updates: ‘रामायण’ का धमाल जारी, 15वें दिन 8 बजे तक 858 करोड़ के हुई पार

रणबीर कपूर स्टारर  ‘रामायण’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस ऐतिहासिक है. इसने सिनेमाघरों में रिलीज के पहले दिन से…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top