बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने नेटफ्लिक्स की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से डायरेक्शन में डेब्यू किया था. वहीं आर्यन खान ने अपने फिल्म-मेकिंग के सफर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. दरअसल वे ‘टाइम100 इंडिया’ के पहले एडिशन के कवर पर जगह बनाने में कामयाब रहे हैं.
इस सम्मान के साथ, आर्यन खान भारत की प्रभावशाली हस्तियों में शामिल हो गए हैं,
TIME100 नेक्स्ट इंडिया’ के पहले कवर पर छाए आर्यन खान
शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान को यह सम्मान उन्हें भारतीय सिनेमा के बदलते लैडस्केप में उनके कॉन्ट्रि्ब्यूशन के लिए दिया गया है. बता दें कि पहली ‘TIME100 नेक्स्ट इंडिया’ लिस्ट में ऐसे 100 लोगों को शामिल किया गया है, जिनके थॉट्स, अचिवमेंट्स और प्रभाव देश के फ्यूचर को अलग-अलग क्षेत्रों में आकार देने में मदद कर रहे हैं.
आर्यन खान के अलावा, कवर पर पायल कपाड़िया भी शामिल हैं, जो अपनी फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ के लिए जानी जाती हैं. साथ ही थेजा रियो भी हैं, जिनकी पहली फीचर फिल्म ‘अंग’ को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहचान मिली थी.
2024 में, पायल कपाड़िया को उनकी पहली फीचर फिल्म के लिए 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ‘ग्रैंड प्रिक्स’ अवॉर्ड मिला था.
गौरी खान ने बेटे की उपलब्धि का मनाया जश्न
वहीं इस घोषणा के तुरंत बाद, गौरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट के जरिए बेटे आर्यन खान की उपलब्धि का जश्न मनाया. उन्होंने मैगजीन का कवर शेयर किया और कैप्शन में आर्यन और शाहरुख खान को टैग किया है.
बॉलीवुड सेलेब्स ने आर्यन खान को दी बधाई
वहीं गौरी खान की इस पोस्ट के बाद बॉलीवुड हस्तियों ने कमेंट सेक्शन में जाकर आर्यन को बधाई दी है. राघव जुयाल ने लिखा, “शानदार.” फराह खान ने कहा, “बहुत बढ़िया गौरी.”वहीं रजत बेदी, शालिनी पासी, मलाइका अरोड़ा, डीन पांडे और अन्य लोगों ने भी आर्यन खान को बधाई दी.

‘द बैडस ऑफ बॉलीवुड’ के बारे में
सितंबर 2025 में, ‘द बैडस ऑफ बॉलीवुड’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. सात एपिसोड की यह सीरीज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर एक सटायर है, जो इसमें मौजूद सत्ता के संघर्ष, आपसी राइवलरी, सेलिब्रिटी कल्चर और इंडस्ट्री के अंदरूनी व बाहरी लोगों के बीच के रिश्तों को दिखाती है.
आर्यन खान द्वारा लिखी और निर्देशित यह सीरीज आसमान सिंह (लक्ष्य) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक नया कलाकार है और स्टार बनने का सपना देखता है. अपने पक्के दोस्त परवेज (राघव जुयाल) और मैनेजर सान्या (आन्या सिंह) के सपोर्ट से, आसमान को शोहरत और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.
इस शो में कॉमेडी, ड्रामा और एक्शन का ब्लेंड है. इसमें कई सेलेब्स नजर आए थे.















