• Home
  • ताजा खबरें
  • सपा-कांग्रेस गठबंधन पर पड़ेगा आजम खान की रिहाई का असर? तारिक अनवर का दावा
Image

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर पड़ेगा आजम खान की रिहाई का असर? तारिक अनवर का दावा


समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की जमानत और रिहाई के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि ये एक अच्छी खबर है. उन्होंने कहा कि इससे पूरे गठबंधन को मजबूती मिलेगी. ये बातें उन्होंने 18 नवंबर 2026 को मीडिया से बातचीत में कही हैं.

तारीख अनवर ने कहा कि आज़म खान की रिहाई निश्चित तौर पर समाजवादी पार्टी के लिए एक अच्छी खबर है क्योंकि वो समाजवादी पार्टी के एक बड़े नेता हैं. इससे समाजवादी पार्टी ही नहीं, बल्कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को भी मजबूती देंगे.

दिल्ली-NCR में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, अगले दो दिनों में गिर सकता है पारा

बीजेपी पर निशाना

उन्होंने आगे बीजपी पर निशाना साधते हुए तुष्टीकरण की राजनीति करने के आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा, “बीजेपी आजम खान पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाती है, लेकिन बीजेपी खुद क्या कर रही है चुनाव से पहले ही मथुरा में बैठक करके क्या संदेश देना चाहती है, लोग समझ चुके हैं कि बीजेपी धर्म के आधार पर राजनीति करना चाहती है क्योंकि उनके पास कोई और मुद्दा है नहीं तो तुष्टिकरण  की राजनीति तो बीजेपी करती है.”

वीरप्पा मोइली के दावों पर क्या कहा?

पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली द्वारा किये गए दावे पर भी तारिक अनवर ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “वो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं. केंद्र सरकार में मंत्री रहे हैं, अगर उन्होंने ऐसा कुछ कहा है तो निश्चित तौर पर कुछ ना कुछ तथ्य जरूर होंगे. हमारे बीच में किसने मोदी को बचाने वाली बात कही यह तो मोइली साहब ही बता सकते हैं, लेकिन उन्होंने कहा है तो यूं ही तो नहीं कहा होगा. 

दरअसल, वीरप्पा मोइली ने हाल ही में दावा किया है कि यूपीए (UPA) सरकार के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस के ही कुछ नेताओं ने तत्कालीन गुजरात मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चल रही जांच को रुकवा दिया था. हालांकि, उन्होंने ये भी साफ किया कि ये जांच तत्कालीन मुख्यमंत्री मनमोहन सिंह ने नहीं रूकवाई थी. 

राहुल गांधी के बयान का बचाव

भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति, रैंकिंग और मौजूदा हालात पर नेता प्रतिपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों पर उऩ्होंने मोदी सरकार को निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश की अर्थव्यवस्था की बात करते हैं कुछ तो वक्त पहले तक तो टॉप 4 में अर्थव्यवस्था थी, फिर गिर करके 6 तक पहुंच गई. इसी बात का अधिक क्रिया राहुल गांधी कर रहे हैं कि किस तरह से अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है. 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के विदेश में दिए जा रहे बयान पर कहा कि राहुल गांधी जो बात कर रहे हैं तो वो तो एक सच्चाई है लेकिन प्रधानमंत्री जब प्रधानमंत्री बनकर विदेश में जाते हैं तब भी वह इस बात का जिक्र करते हैं कि खुद को भारतीय कहने में 2014 से पहले तक शर्म आती थी क्या यह उनको शोभा देता है 

दिल्ली-NCR में ठंड का कहर, कई इलाकों में AQI 350 के पार; प्रदूषण से हाल बेहाल



Source link

Related Posts

CM योगी के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, यूपीसीडा ने बनाई योजना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी औद्योगिक एवं निवेश केंद्र के रूप…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

मां सावित्री देवी के निधन पर सीएम योगी भावुक, X पर किया ये पोस्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सावित्री देवी के निधन के बाद उत्तराखंड के पौड़ी स्थित…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

‘तुम लोग से बड़ा पाखंडी…’, राम कथा के बीच किस पर भड़के राजा भैया के पिता?

यूपी में चुनाव से पहले कुंडा में आयोजित श्रीराम कथा की खूब चर्चा हो रही है. रघुराज प्रताप…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

दीपाली चौक और मजलिस पार्क जाने वालों के लिए बड़ी खबर, कल सुबह बदले हुए टाइम पर मिलेगी मेट्रो

‘कृष्णा पार्क एक्सटेंशन-दीपाली चौक’ सेक्शन के लिए सिस्टम इंटीग्रेशन के काम के कारण, 21 नवंबर से मैजेंटा लाइन…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top