• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • शाहरुख खान ने किए लालबागचा राजा के दर्शन, पत्नी-बेटी संग लिया बप्पा का अशीर्वाद
Image

शाहरुख खान ने किए लालबागचा राजा के दर्शन, पत्नी-बेटी संग लिया बप्पा का अशीर्वाद


गणेश उत्सव के बीच शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए पहुंचे. इसके लिए उनकी तारीफ हो रही है. किंग खान को हर धर्म की इज्जत करने के लिए भी जाना जाता है. इसके लिए अक्सर लोग उनकी तारीफ करते नजर आ जाते हैं. ऐसे में अब गणेश उत्सव के बीच वो परिवार से साथ गणपति बप्पा के दर्शन के लिए लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे.

शाहरुख खान की सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज भी सामने आए हैं, जिसमें एक्टर को पत्नी गौरी खान, सुहाना खान के साथ देखा जा सकता है. इस दौरान आर्यन खान नहीं दिखे और ना ही उनके छोटे बेटे अबराम नजर आए. समाचार एजेंसी ANI से शाहरुख का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वो बप्पा आशीर्वाद लेते हुए नजर आए हैं. साथ ही एक्टर ने गणेश जी के पैरों में फूल भी चढ़ाया और उन्होंने पत्नी के साथ बप्पा की आरती भी अटेंड की.

यह भी पढ़ें: Jio Hotstar का धमाका, नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, रिलीज हुईं साउथ-बॉलीवुड की 12 फिल्में

इसके अलावा अगर शाहरुख खान और गौरी के लुक के बारे में बात की जाए तो इस दौरान गौरी को येलो कलर के सूट-सलवार में ट्रेडिशनल लुक में देखा गया. वहीं, किंग खान को नीले कलर के कुर्ते में देखा गया था. कपल का लुक कमाल लग रहा था. वहीं, सुहाना खान ने बॉटल ग्रीन कलर की ड्रेस कैरी की थी. वो भी ट्रेडिशनल नजर आईं. फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

घर में रखी है गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति के साथ कुरान

गौरतलब है कि शाहरुख खान के बंगले मन्नत में गणेश-लक्ष्मी जी की मूर्ति रखी गई है. उनके इस बंगले की कीमत 300 करोड़ रुपये बताई जाती है और उनका घर किसी महल से कम नहीं है.  2005 में आई डॉक्यूमेंट्री ‘द इनर एंड आउटर वर्ल्ड ऑफ शाहरुख खान’ में किंग के घर की इनसाइड तस्वीर दिखाई गई थी. इसमें दिखाया गया था कि उनके घर में गणेश-लक्ष्मी जी की मूर्ति रखी गई थी, जिसके साथ ही कुरान शरीफ भी रखी गई थी.

यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, टूटा RRR समेत 4 ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड

शाहरुख खान का प्रोफेशनल फ्रंट

बहरहाल, अगर शाहरुख खान के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो एक्टर ने साल 2023 में तीन फिल्में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ में काम किया था और तीनों फिल्में ब्लॉकबस्टर रही थी. अब तीन साल बाद शाहरुख खान फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं, इसे क्रिसमस 2026 के मौके पर रिलीज किया जाएगा. इसमें उनके साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में हैं.





Source link

Related Posts

कोंकणा सेन को हुआ डेंगू, एक्ट्रेस ने अस्पताल से फोटो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन अपने स्वास्थ्य को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

तीसरे संडे भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, बस इतना कमाते ही हो जाएगी सुपरहिट

‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है.रिलीज के दो हफ्ते इस क्राइम थ्रिलर ने खूब गदर…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

2 शादी के बाद भी अकेले रह गए गुलशन ग्रोवर, 400 फिल्मों में किया काम, कभी बेचते थे सामान

80 और 90 के दशक में एक से बढ़कर एक खलनायक हुए. उनमें से सबसे ज्यादा चर्चा में…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

संडे को ‘हनुमान अंश’ की धाकड़ कमाई, ‘मिर्जापुर’ ने भी किया कमाल, जानें- ‘दायरा’-‘वाइब’ का हाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की ‘दायरा’, कुणाल खेमू की ‘वाइब’ और हॉलीवुड फिल्म ‘रेसिडेंट एविल’ 18 सितंबर…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top