• Home
  • देश-दुनिया की खबरें
  • ‘वीजा नियमों का उल्लंघन, किसी विदेशी का…’, इटैलियन राजनेता के वोट चोर के नारों पर भारत
Image

‘वीजा नियमों का उल्लंघन, किसी विदेशी का…’, इटैलियन राजनेता के वोट चोर के नारों पर भारत


इटली के राजनेता जियाकोमो फिलिबेक जिन्होंने हैदराबाद में एक सम्मेलन के दौरान कांग्रेस का ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारा उठाया था. ई-वीजा पोर्टल के जरिए मिले कॉन्फ्रेंस वीजा पर भारत आए थे. इस पर सरकार ने रिएक्ट किया है. सूत्रों ने कहा कि विदेशी नागरिकों को भारत की घरेलू राजनीति में दखल नहीं देना चाहिए. चाहे वे किसी भी तरह के वीजा पर भारत आए हों. ऐसा करना वीजा नियमों का उल्लंघन है.

पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट्स (PES) के महासचिव फिलिबेक ने पिछले हफ्ते ‘भारत समिट’ को संबोधित करते हुए विपक्ष के उस नारे को दोहराया जो कथित चुनावी गड़बड़ियों पर केंद्रित है. इस इतालवी राजनेता ने इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अभियान का भी समर्थन किया. उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा सांसद ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के सिद्धांत की रक्षा करने की कोशिश कर रहे हैं.

राहुल गांधी का किया सपोर्ट

फिलिबेक ने कहा, “राहुल गांधी ने एक ऐसे बुनियादी सिद्धांत का बचाव किया है जिस पर हर लोकतंत्र टिका होता है- ‘एक व्यक्ति, एक वोट’. साफ और पारदर्शी वोटर लिस्ट के लिए उनका अभियान और दो हफ्ते पहले रामलीला मैदान तक उनके साथ मार्च करने वाले हजारों लोग हमें याद दिलाते हैं कि लोकतंत्र कोई मुफ्त में मिलने वाली चीज नहीं है. इसकी रक्षा वे लोग करते हैं जो इसके लिए खड़े होने को तैयार रहते हैं. ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’.” उन्होंने समिट में अपनी भागीदारी का बचाव करते हुए कहा कि लोकतंत्र के सामने आने वाली चुनौतियों की ओर ध्यान खींचने के लिए अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चर्चा जरूरी है.

बीजेपी ने की आलोचना

फिलिबेक के बयान पर बीजेपी और बीआरएस ने तीखी आलोचना की. नेताओं ने सवाल उठाया कि एक विदेशी राजनेता भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी कैसे कर सकता है. समिट के बाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत और उसके लोकतांत्रिक संस्थानों को बदनाम करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद का “अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को बदनाम करना, उन्हें सत्ता में आने में मदद नहीं करेगा.”

इसके अलावा, बीजेपी ने गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को हटाने के लिए विदेशी प्रतिनिधियों के सामने गुहार लगाई. उनके बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए, बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने एक कार्यक्रम में विदेशियों और हंगेरियन-अमेरिकी अरबपति निवेशक व समाजसेवी जॉर्ज सोरोस के सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार को हटाने की बात की.

बीजेपी नेता एक पोस्ट में कहा, “राहुल गांधी भारतीय लोकतंत्र में विदेशी दखल चाहते हैं. राहुल गांधी विदेशी ताकतों और जॉर्ज सोरोस के हाथों की कठपुतली बन गए हैं, जो भारत में अस्थिरता चाहते हैं.”

गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर निशाना साधा

बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, जिस मंच का इस्तेमाल भारत को मजबूत करने के लिए होना चाहिए था उस मंच का इस्तेमाल भारत में अस्थिरता फैलाने के लिए है और चुनी हुई सरकार को कमजोर करने के लिए किया जाता है. आज की प्रेस वार्ता जो नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भारत विरोधी शक्तियों को एकजुट करने में लगे है. कोई ऐसा मंच नहीं है जहां वो भारत को बदनाम करने की साजिश और भारत में अस्थिरता फैलाने की साजिश न करे.

हैदराबाद में भारत सम्मलेन आयोजित किया गया. इस समिट को एंटी भारत समिट कहा जाए जो राहुल गांधी द्वार आयोजित की गई तो उपयुक्त होगा.अगर कांग्रेस शासित राज्य है तो भारत का हित पीछे छूट जाता है जो मंच भारत के लिए तेलंगाना के लिए मजबूती प्रदान करे ये सुनिश्चित करना है वो मंच मोदी जी से नफरत के लिए भारत में अराजकता फैलाने के लिए भारत में अराजकता आए ये बीज बोने के लिए किया जाता है.

ये भी पढ़ें: थाईलैंड के फुकेट स्थित बिल्डिंग में भीषण आग, 11 लोगों की मौत, कई घायल



Source link

Related Posts

ASEAN समिट से क्या चाहता है भारत? दक्षिण चीन सागर पर खोले पत्ते, कहा- ‘आजादी जरूरी’

दक्षिण चीन सागर में जारी क्षेत्रीय विवादों और चीन-आसियान के बीच प्रस्तावित आचार संहिता (कोड ऑफ कंडक्ट) को…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

थाईलैंड: फुकेट की बिल्डिंग में भीषण आग, 11 लोगों की मौत, कई घायल

थाईलैंड के फुकेट में सोमवार (16 नवंबर) को दर्दनाक हादसा हो गया. फुकेट की एक इमारत में भीषण…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

Explained: गुड्डे-गुड़ियों से क्यों खेल रहे Gen Z और मिलेनियल्स? किडल्ट ट्रेंड की असली कहानी

बीते कुछ सालों से दुनिया भर के टॉय इंडस्ट्री के दरवाजे पर एक नया ग्राहक दस्तक दे रहा…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

PM मोदी को संस्कृत श्लोक सुनाते दिखे फिलीपींस के बच्चे, प्रधानमंत्री ने शेयर किया वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस दौरे पर मनीला पहुंचे. जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान फिलीपींस के…

ByByPUJA KUMARI Nov 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top