• Home
  • देश-दुनिया की खबरें
  • PM मोदी को संस्कृत श्लोक सुनाते दिखे फिलीपींस के बच्चे, प्रधानमंत्री ने शेयर किया वीडियो
Image

PM मोदी को संस्कृत श्लोक सुनाते दिखे फिलीपींस के बच्चे, प्रधानमंत्री ने शेयर किया वीडियो


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस दौरे पर मनीला पहुंचे. जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान फिलीपींस के बच्चों ने पीएम नरेंद्र मोदी का संस्कृत के मंत्र बोलकर स्वागत किया. पीएम मोदी फिलीपींस के मनीला में आसियान समिट में पहुंचे हैं. 

बच्चों ने पूर्ण कुंभ श्लोक और नारायण सूक्तम के मंत्रों का पाठ किया. डीडी न्यूज के मुताबिक, मनीला में स्थित श्री सत्य साईं स्कूल के फिलिपिनों और भारतीय मूल के छात्रों ने स्वागत के लिए इस पारंपरिक श्लोक का पाठ किया. बच्चे इस दौरान सफेद पारंपरिक पोशाक पहने थे. पीएम मोदी तीन दिवसीय यात्रा के लिए फिलीपींस पहुंचे हैं. जहां वे 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. 

 

 

View this post on Instagram

 

भारतीय कम्युनिटी से मिलकर खुशी हुई

पीएम मोदी ने इस दौरान एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया, ‘कुछ ही देर पहले फिलीपींस के मनीला पहुंचा. भारतीय समुदाय से मिलकर बहुत खुशी हुई. इन्होंने मेरा बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया. हमारे प्रवासी भारतीय न केवल अपनी संस्कृति को सहेज कर रखे हुए हैं, बल्कि दोनों देशों के करीब लाने की दिशा में काम कर रहे हैं.’

प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि इस कार्यक्रम में भारत और फिलीपींस के गहरे सांस्कृतिक रिश्तों की एक शानदार झलक देखने को मिली. यहां अगुसान की गोल्डन तारा और ऐतिहासिक लगुना कॉपरप्लेट शिलालेख की प्रतिकृतियां देखीं. यह 9वीं- 10वीं शताब्दी पुरानी है. 





Source link

Related Posts

सर्बिया में एयरफोर्स का मिग-29 फाइटर जेट क्रैश, पायलट की मौत

सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड के उत्तर-पश्चिम में मंगलवार को सर्बियाई वायुसेना का एक मिग-29 (MiG-29) फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

QUAD समिट में PM मोदी-ट्रंप की मुलाकात, US प्रेसिडेंट बोले- ‘प्रधानमंत्री बहुत मजबूत इंसान’

फिलीपींस की राजधानी मनीला में 17 नवंबर को क्वाड (Quad) नेताओं के शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मिले PM मोदी, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

भारत के प्रधानमंत्री फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर पहुंच चुके हैं. जहां वे क्वाड की वार्षिक…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

होर्मुज में ओमान के पास LPG टैंकर पर मिसाइल से हमला, 24 भारतीय थे सवार

स्ट्रैट ऑफ होर्मुज के पास एक और भारतीय नाविक सवार जहाज पर हमला हुआ है. भारतीय अधिकारियों और…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top