• Home
  • खेल समाचार
  • रोहित शर्मा का ‘दोहरा शतक’, छक्कों की झड़ी लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 
Image

रोहित शर्मा का ‘दोहरा शतक’, छक्कों की झड़ी लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 


रोहित शर्मा ने छक्कों की झड़ी लगाकर खास ‘दोहरा शतक’ पूरा कर लिया है. बुधवार (30 सितंबर) को गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित शर्मा एक देश में 200 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने. इस लिस्ट में क्रिस गेल दूसरे पायदान पर हैं. लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि गेल और रोहित के छक्कों में 50 से ज्यादा का फर्क है. 

हिटमैन ने भारत में 200 वनडे छक्के पूरे कर लिए हैं. लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद क्रिस गेल ने 147 छक्के लगाए हैं. इससे साफ जाहिर होता है कि सिक्स हिटिंग के मामले में रोहित शर्मा बाकी बल्लेबाजों से बहुत आगे है. 

वहीं ओवरऑल वनडे में भी रोहित शर्मा सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. वह फॉर्मेट में 370 से ज्यादा छक्के लगा चुके हैं. लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी दूसरे नंबर पर हैं. अफरीदी ने 351 वनडे छक्कों के साथ अपना करियर समाप्त किया. वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल 331 छक्कों के साथ तीसरे पायदान पर हैं. 

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी 

रोहित शर्मा- 377* छक्के

शाहिद अफरीदी- 351 छक्के 

क्रिस गेल- 331 छक्के 

सनथ जयसूर्या- 270 छक्के 

एमएस धोनी- 229 छक्के 

इयोन मोर्गन- 220 छक्के 

एबी डिविलियर्स- 204 छक्के

ब्रैंडन मैक्कुलम- 200 छक्के 

सचिन तेंदुलकर- 195 छक्के

जोस बटलर- 193 छक्के 

वेस्टइंडीज ने दिया 406 रन का लक्ष्य 

गुवाहाटी के मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 405 रन बनाए. टीम के लिए आमिर जंगू ने 77 गेंदों में 114 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. उन्होंने 13 चौके और 3 छक्के लगाए. कप्तान शाई होप ने 104 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. ओपनर जॉन कैम्पबेल ने 68 गेंदों में 9 चौके और 5 छक्कों की मदद से 101 रन स्कोर किए. इन तीन शतकों की बदौलत वेस्टइंडीज ने 400 रन का आंकड़ा पार किया और भारत को 406 रनों का लक्ष्य दिया. इस दौरान टीम इंडिया के लिए गुरनूर बरार, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए.

 

यह भी पढ़ें: वनडे में भारत का सबसे बड़ा रन चेज कितना? कभी नहीं छुआ 400 का आंकड़ा



Source link

Related Posts

रोहित शर्मा के 12,000 वनडे रन पूरे, ऐसा करने वाले बने दुनिया के 7वें बल्लेबाज

रोहित शर्मा 12,000 वनडे रन बनाने वाले दुनिया के 7वें खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

406 के चेज में शुभमन गिल के बाद रोहित शर्मा का शतक, खास सेलिब्रेशन से लूटी महफिल

गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में शुभमन गिल ने शानदार पारी खेलते हुए 62 गेंदों में…

ByByPUJA KUMARI Oct 1, 2026

शुभमन गिल सबसे तेज ‘दोहरा शतक’ लगाने वाले बने बल्लेबाज, ईशान का टूटा रिकॉर्ड

शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में दोहरा शतक जड़ दिया. उन्होंने सबसे तेज दोहरा शतक…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

शुभमन गिल 223, रोहित शर्मा 101, भारत ने WI को हराकर बनाया चेज का रिकॉर्ड

शुभमन गिल की डबल सेंचुरी और रोहित शर्मा के शतक की बदौलत भारत ने दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top