• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
Image

रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान


पंजाबी सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह किसी ना किसी वजह से विवादों में आ ही जाते हैं. अक्सर वो अपने कमेंट्स और विवादित स्टेटमेंट की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. ऐसे में सिंगर इन दिनों दिल्ली के लाइव कॉन्सर्ट में भद्दे और विवादित स्टेटमेंट की वजह से हेडलाइन्स में थे, जिस पर विवाद काफी गहरा गया था. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो भी वायरल हुआ था.

अब इस बढ़ते विवाद के बीच हनी सिंह को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्होंने इस विवादित बयान के लिए माफी भी मांग ली है. महाराष्ट्र साइबर सेल के करीबी सूत्रों के अनुसार, यो यो हनी सिंह ने पूछताछ के दौरान यह माना कि उनसे गलती हुई है और इसके लिए उन्होंने माफी भी मांग ली है.

हनी सिंह का कबूलनामा, फिर मांगी माफी

हनी सिंह ने साइबर सेल को शुक्रवार को अपना बयान दर्ज कराया और लाइव कॉन्सर्ट में आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल के लिए माफी मांगी. सूत्रों के अनुसार, सिंगर ने बताया कि गलती मानने के साथ ही सिंगर ने दोबारा से ऐसी गलती ना करने की बात भी कही. उन्होंने कहा कि वो आगे से कॉन्सर्ट में आपत्तिजनक शब्दों और सामग्री का इस्तेमाल नहीं करेंगे.

यह भी पढ़ें: ‘नई नवेली’ के आगे राजकुमार राव का ‘प्रहार’ फुस्स, जानें फ्राइडे कलेक्शन

साइबर सेल में 3 बार ना आने पर भी दी सफाई

सूत्रों ने आगे ये भी बताया कि हनी सिंह ने कहा कि उनका इंटेंशन किसी की भावना को आहत करने का नहीं था. उन्होंने जो कुछ कहा उसके लिए उन्होंने पहले भी माफी मांगी है. एक अधिकारी के अनुसार, हनी सिंह ने उन्हें मिले पहले 3 समन में ना आने की वजह बताई कि उनका पहले से निर्धारित कार्यक्रम था इस वजह से वो नहीं आ पाए थे.

आपको बता दें कि आज यानी कि शुक्रवार 16 अक्तूबर को हनी सिंह महाराष्ट्र साइबर सेल के कार्यालय पहुंचे थे. जहां उनका बयान करीबन 2 घंटे तक दर्ज किया गया. हनी सिंह साइबर सेल द्वारा भेजे गए चौथे समन के बाद अब साइबर सेल के कार्यालय पहुंचे थे और सवा पांच बजे (5.15 बजे) के आसपास साइबर सेल से अपना बयान दर्ज करवा कर बाहर निकले.

क्या है हनी सिंह के आपत्तिजनक बयान का पूरा मामला?

बहरहाल, अगर हनी सिंह के आपत्तिजनक बयान के पूरे मामले के बारे में बात की जाए तो ये जनवरी 2026 में दिल्ली में आयोजित एक कॉन्सर्ट से जुड़ा है, जिसमें हनी सिंह ने दिल्ली की ठंड का जिक्र किया था और गाड़ी में इंटीमेट होने की बात कही थी. इस दौरान उन्होंने कंडोम शब्द का भी इस्तेमाल करते हुए सेफ रिलेशन बनाने की सलाह भी दी थी. 

बाद में हनी सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था, जिसके बाद उनके बयान की वजह से बड़ा बवाल हो गया था. सोशल मीडिया पर अलग ही बहस छिड़ गई थी. इस विवाद ने धीरे-धीरे राजनीतिक रूप तक ले लिया था. सभी ने इसकी आलोचना की थी और हनी सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी. हालांकि, बाद में सिंगर ने अपने इस विवादित बयान के लिए माफी भी मांग ली थी.

Input By : सूरज ओझा



Source link

Related Posts

‘नई नवेली’ के आगे राजकुमार राव का ‘प्रहार’ फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन

Nayyi Navelli vs Prahaar BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश होना आम बात है. आज कल…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

‘नाना पाटेकर हमारे बीच होते…’, एक्टर को याद कर ‘तिरंगा’ फेम एक्ट्रेस के छलके आंसू

सिनेमा जगत में 8 अक्तूबर की सुबह नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आई, जिसके बाद हर…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

‘अगर बायोपिक बनी तो पहली पसंद प्रियंका चोपड़ा रहेंगी…’, बोलीं हॉकी प्लेयर सविता पूनिया

भारतीय महिला सविता पुनिया हॉकी टीम की अनुभवी गोलकीपर चाहती है कि अगर कभी उनकी ज़िन्दगी पर फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

‘रामायणम’ तोड़ेगी ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड? अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 24 घंटे में गाड़ दिए झंडे

रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायणम’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले ही कमाल का…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top