• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘रामायणम’ तोड़ेगी ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड? अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 24 घंटे में गाड़ दिए झंडे
Image

‘रामायणम’ तोड़ेगी ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड? अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 24 घंटे में गाड़ दिए झंडे


रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायणम’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले ही कमाल का प्रदर्शन किया है. नॉर्थ अमेरिका में फिल्म की प्री-सेल्स बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसने रिलीज के 24 घंटे में ही धमाकेदार प्रदर्शन किया है, जिसके बाद फिल्म की प्री-सेल्स बुकिंग को लेकर कहा जा रहा है कि ये रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ सकती है. 

अगर नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म ‘रामायणम’ ऐसा करने में सफल हो जाती है तो ये नॉर्थ अमोरिका में प्री-सेल्स बुकिंग में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी. खैर वो तो फाइनल आंकड़े सामने आने के बाद ही साफ हो पाएगा. चलिए बताते हैं रणबीर की फिल्म ने 24 घंटे में कितनी प्री-सेल्स बुकिंग कर ली है. 

‘रामायणम’ की अमेरिका में 24 घंटे की प्री-सेल्स में कमाई

कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, ‘रामायणम’ को प्री-सेल्स में अमेरिका में 1500 शोज खबर लिखे जाने तक 24 घंटे में मिल चुके हैं. इसके 7,663 टिकट्स भी बिक चुके हैं. इस लिहाज से फिल्म का कलेक्शन भी 164k डॉलर यानी कि इंडियन रुपये में करीब 1.56 करोड़ रुपये के बराबर हुआ. हालांकि, एडवांस बुकिंग ओपन होने के बाद से ही फिल्म की कमाई लगातार बढ़ ही रही है. 

रामायणम' तोड़ेगी 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड? अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 24 घंटे में गाड़ दिए झंडे

यह भी पढ़ें: ‘जेलर 2’ के बाद भी ‘दृश्यम 3’ का जलवा, बनी ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

‘धुरंधर 2’ के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है ‘रामायणम’

इसके साथ ही ‘रामायणम’ की अमेरिका में प्री-सेल्स बुकिंग की रफ्तार देखकर माना जा रहा है कि ये ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ सकती है. देखिए नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड की टॉप फिल्में…

1. धुरंधर 2- 2 मिलियन डॉलर
2. एनिमल- 1.2 मिलियन डॉलर
3. टाइगर 3- 1 मिलियन डॉलर
4. वॉर 2- 925k डॉलर
5. आदिपुरुष- 880k डॉलर
6. ब्रह्मास्त्र- 735k डॉलर

‘रामायणम’ के 4000 करोड़ बजट पर क्या बोले यश?

वहीं, ‘रामायणम’ का 4000 करोड़ का बजट इन दिनों काफी चर्चा में हैं. इस पर यश ने हाल ही में चुप्पी तोड़ी और अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नमित मल्होत्रा के बजट के खुलासे के बाद से ही ट्रेड एक्सपर्ट्स इस पर सवाल उठा रहे हैं कि क्या ये फिल्म 4000 करोड़ का बजट वसूल पाएगी? यश ने आगे कहा कि भारत में यही एक समस्या है कि जब कोई पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखता है तो वो लोगों को पसंद नहीं आती है और यही चीज नमित के साथ हुई.

यश का कहना था कि पश्चिमी देशों में बिल्कुल चीजें विपरीत हैं. एक्टर ने कहा कि अगर ये कहा जाए कि हमने अच्छी फिल्म बनाई है तो उसे छोटा प्रोजेक्ट मान लिया जाएगा. इसलिए नमित ने पूरे आत्मविश्वास के साथ बताया कि फिल्म का 4000 करोड़ का बजट है. फिल्म के बजट को लेकर यश का मानना है कि ग्लोबल मार्केट के सामने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की ताकत साबित करना है.



Source link

Related Posts

‘दृश्यम 3’ 500 करोड़ के पार फिर भी ‘हनुमान अंश’ से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल की पकड़ बना रखी है. इसकी रिलीज…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

सैफ अली खान ने किराये पर दी अपनी लग्जरी प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेंगे 22 लाख रुपये से ज्यादा

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में एक्टर ने…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

दुर्गा पूजा उत्सव में मां तनुजा संग पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत

देशभर में इन दिनों नवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

‘सत्ता परिवर्तन होना ही चाहिए’, सीजेपी प्रोटेस्ट के सपोर्ट में एक्टर प्रकाश राज, बोले- हमें क्यों रोक रहे

एक्टर प्रकाश राज खबरों में बने हैं. वो CJP के प्रोटेस्ट का सपोर्ट कर रहे हैं. प्रकाश राज…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top