• Home
  • शिक्षा समाचार
  • JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
Image

JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार


देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2027 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत जरूरी खबर है. NTA जल्द ही JEE Mains 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले ट्रेंड्स के मुताबिक, आवेदन फॉर्म अक्टूबर के आखिरी हफ्ते या नवंबर की शुरुआत में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे. जो छात्र IIT, NIT और अन्य टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें समय रहते अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए ताकि फॉर्म भरते समय कोई गलती न हो.

इस तारीख को होगी परीक्षा

NTA ने अपने शुरुआती कैलेंडर में पहले ही साफ कर दिया है कि JEE Mains 2027 के पहले सत्र की परीक्षा 22 जनवरी से 30 जनवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएगी. परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित टेस्ट CBT मोड में होगी. रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव होने के बाद छात्रों को फॉर्म भरने और फीस जमा करने के लिए लगभग 28 से 30 दिनों का समय दिया जाएगा.

आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

10वीं क्लास की मार्कशीट- उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम और जन्मतिथि बिल्कुल 10वीं की मार्कशीट के अनुसार ही फॉर्म में भरी जानी चाहिए.

12वीं क्लास की डिटेल्स- जो छात्र इस साल 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं या पास कर चुके हैं, उन्हें अपने बोर्ड का रोल नंबर और स्कूल का पता तैयार रखना होगा.

पासपोर्ट साइज फोटो- छात्र की नई रंगीन या ब्लैक एंड व्हाइट फोटो होनी चाहिए, जिसमें चेहरा कम से कम 80% साफ दिखाई दे और बैकग्राउंड सफेद हो. फोटो का साइज 10 KB से 200 KB के बीच होना चाहिए.

स्कैन किए गए सिग्नेचर- सफेद कोरे कागज पर काली स्याही से किए गए हस्ताक्षर को स्कैन करके रखें. इसका साइज 4 KB से 30 KB के बीच होना चाहिए.

वैध पहचान पत्र ID Proof- रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड सबसे जरूरी और पसंदीदा आईडी है. इसके अलावा छात्र पैन कार्ड, पासपोर्ट या वोटर आईडी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ध्यान रहे कि आधार कार्ड में आपका नाम और जन्मतिथि सही हो.

कैटेगरी सर्टिफिकेट/जाति प्रमाण पत्र- यदि आप EWS, OBC-NCL, SC या ST कैटेगरी से आते हैं, तो अपना सर्टिफिकेट नंबर और जारी होने की तारीख तैयार रखें.

दिव्यांगता सर्टिफिकेट PwD- यदि कोई छात्र शारीरिक रूप से दिव्यांग श्रेणी में आवेदन कर रहा है, तो उसे अपना वैध UDID कार्ड या सर्टिफिकेट पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करना होगा.

यह भी पढ़ें: अब बिहार के शिक्षक जाएंगे विदेश, जानिए किन्हें मिलेगा यह मौका?

फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें खास ख्याल

JEE Mains का आवेदन ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किया जाएगा, कोई भी हार्ड कॉपी NTA को नहीं भेजी जानी है. फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपना एक चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देना होगा, क्योंकि परीक्षा से जुड़े सभी OTP और जरूरी अपडेट्स इसी पर भेजे जाएंगे. इसके साथ ही एप्लीकेशन फीस का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या UPI के जरिए ऑनलाइन किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें: हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये

कानपुर होमगार्ड भर्ती को लेकर एक नया मामला सामने आया है. दरअसल, कानपुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा में…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य में 2023 में निकली 12489 शिक्षकों की भर्ती से जुड़े विज्ञापन और उसके…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी करने…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी

अगर आप भी सरकारी अस्पताल में नौकरी की तलाश कर रहे हैं और आप दिल्ली में रहते हैं,…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top