• Home
  • ताजा खबरें
  • अंकिता भंडारी की मां ने जारी किया वीडियो, नार्को टेस्ट की मांग की
Image

अंकिता भंडारी की मां ने जारी किया वीडियो, नार्को टेस्ट की मांग की


भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर राजनीतिक विवाद गरमा गया है. जहां एक तरफ कांग्रेस पार्टी इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है, वहीं दूसरी ओर अंकिता भंडारी की मां सोनी भंडारी ने दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की है.

अंकिता भंडारी की मां ने एक वीडियो जारी कर कहा है, “मैं अपनी समस्त उत्तराखंड की जनता एवं देश की जनता को प्रणाम करती हूं. जैसा कि मेरे भाई-बहनों आप सभी लोगों को पता है कि हमने सरकार को 24 घंटे का टाइम दिया था और वो टाइम 16/10/2026 को समाप्त होने वाला है. हम तथा हमारी जनता चाहती है कि सुरेश राठौर तथा उर्मिला सनावर की सीबीआई जांच एवं नार्को टेस्ट एक हफ्ते के अंदर करवाया जाए.” उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा, “मेरी तथा मेरी जनता राष्ट्रपति महोदय से निवेदन है कि सिक्किम के राज्यपाल की नियुक्ति तुरंत रद्द की जाए.” 

क्या है पूरा मामला?

उत्तराखंड में ऋषिकेश के वनतारा रिसॉर्ट में 18 सितंबर, 2022 को 19 साल की अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गयी थी. वह वहां ‘रिसेप्शनिस्ट’ के तौर पर काम करती थी. अंकिता के परिवार और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बार-बार भाजपा नेता दुष्यंत गौतम का नाम इस मामले में कथित वीआईपी के तौर पर घसीटा है. साल 2022 में हत्या के चार दिन बाद अंकिता का शव चिल्ला नहर से बरामद किया गया था. इस मामले में रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दो साथियों को दोषी ठहराया गया और उन्हें उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई. पुलकित आर्य पूर्व बीजेपी नेता विनोद आर्य का बेटा है. 

इस मामले ने तब राजनीतिक सुर्खियां बटोरीं जब आरोप लगे कि इस अपराध में कोई अज्ञात वीआईपी शामिल था. अंकिता के परिवार और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस कथित वीआईपी कोण की जांच की मांग की है . इन आरोपों के सिलसिले में दुष्यंत गौतम का नाम सामने आया है. दुष्यंत गौतम ने इन आरोपों से इनकार किया है और ऐसा आरोप लगाने वालों के खिलाफ मानहानि की कार्रवाई शुरू की है.

आगरा: जानवरों की आवाज निकालकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 6 अरेस्ट



Source link

Related Posts

यूपी: घर-घर पहुंच रहा नारी सशक्तिकरण का संदेश, महिला कल्याण विभाग ने संभाली कमान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन तपोस्थली गोरक्षपीठ में शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा से जारी आध्यात्मिक अनुष्ठान रविवार…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह फिर से चर्चा में हैं. शुक्रवार (16 अक्टूबर, 2026) को उन्होंने पहले…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

‘सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ’, पंकज चौधरी का हमला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गन्ना किसानों, PDA और चुनाव आयोग को लेकर दिए गए…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top