Image

रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने से जुड़े कानून के कई प्रावधानों को लागू करने से छूट दे दी है. उन्होंने इसके पीछे अमेरिका के राष्ट्रीय हित का हवाला दिया है. इस कानून में चीन और भारत जैसे देशों से अमेरिका आने वाले सामान पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का प्रावधान था. इससे भारत पर संभावित अमेरिकी टैरिफ का खतरा कुछ समय के लिए टल सकता है.

ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश के जरिए कानून में दिए गए छूट के प्रावधान का इस्तेमाल किया. उनके मुताबिक, उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस को यह साबित किया है कि फिलहाल प्रतिबंधों और टैरिफ से जुड़ी कार्रवाई में छूट देना अमेरिका के राष्ट्रीय हित में है.

भारत पर क्या होगा असर?

भारत रूस से कच्चा तेल खरीदता रहा है. ऐसे में अगर अमेरिका भारतीय सामान पर भारी टैरिफ लगाता, तो इससे भारत के निर्यातकों और अमेरिकी बाजार में कारोबार करने वाली कंपनियों पर असर पड़ सकता था. फिलहाल दी गई छूट से टैरिफ लगाने का खतरा टला हुआ है, लेकिन आने वाले समय में अमेरिका की नीति बदलने पर भारत को फिर इस चुनौती का सामना करना पड़ सकता है.

आदेश में ट्रंप ने क्या कहा?

अमेरिका का यह कानून यूक्रेन के खिलाफ रूस की जंग को जारी रखने में मदद करने वाले आर्थिक मोर्च पर दबाव बनाने के मकसद से लाया गया था. इसके तहत राष्ट्रपति ट्रंप को अतिरिक्त टैरिफ लगाने का अधिकार भी दिया गया था. वह इस अधिकार का इस्तेमाल रूस के साथ व्यापार जारी रखने वाले देशों को दंडित करने के लिए कर सकते थे. व्हाइट हाउस के पास प्रतिबंधों से छूट देने या उनमें राहत प्रदान करने के व्यापक अधिकार हैं.

नए कानून के मुताबिक, अगर राष्ट्रपति ट्रंप रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लागू नहीं करने का फैसला लेते हैं तो उन्हें केवल कांग्रेस को इसकी सूचना देनी होगी. कानून लागू होने में 2 दिन शेष रहते हुए ट्रंप ने इसी अधिकार का इस्तेमाल किया.  आदेश में ट्रंप ने कहा कि मैं इसके तहत ग्राहम एक्ट में निर्धारित प्रतिबंधों, पाबंदियों और शुल्कों के लागू होने से छूट प्रदान करता हूं. मैंने कांग्रेस को प्रमाणित करके सूचित किया है कि इस समय ऐसी छूट देना अमेरिका के राष्ट्रीय हित में है.



Source link

Related Posts

‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर UAE की तरफ से आयोजित एक समारोह में पहुंचे. उस दौरान उनके सिर…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

Explained: इजरायल चुनाव में सत्ता का केंद्र बने मंसूर अब्बास, जानिए कौन हैं किंगमेकर की रेस में शामिल यह अरब नेता

इजरायल में सरकार बनाने की राजनीतिक प्रक्रिया हमेशा से जटिल और उतार-चढ़ाव भरी रही है. ऐसे में, एक…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

Explained: AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में जब भी कोई नई क्रांति का जिक्र होता है, तो सबकी नजर…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

भूकंप के तगड़े झटकों से हिला ईस्टर द्वीप, रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई तीव्रता

ईस्टर द्वीप गुरुवार (29 अक्टूबर 2026) को 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. अमेरिकी भूवैज्ञानिक…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top