• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘रामायण’ में लक्ष्मण बनकर हर दिन प्रार्थना करते हैं रवि दुबे, बोले- ‘मेरे लिए ये सबसे बड़ा मौका है’
Image

‘रामायण’ में लक्ष्मण बनकर हर दिन प्रार्थना करते हैं रवि दुबे, बोले- ‘मेरे लिए ये सबसे बड़ा मौका है’


नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शक बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी जैसे सितारों नजर आने वाले हैं. वहीं टीवी के ‘जमाई राजा’ यानी रवि दुबे भगवान लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं. 

रवि दुबे को उनके लुक के लिए खूब तारीफें मिल रही हैं. फिल्म को लेकर शुरुआती चर्चाओं के बीच उनका लुक खास तौर पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. अब हाल ही में उन्होंने अपने किरदार पर बात की है.

अपने लुक को मिल रहे प्यार पर बोले रवि दुबे
वैराइटी इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में रवि दुबे ने कहा, ‘मैं दिल से आभारी हूं. ट्रेलर के बाद मुझे जो भी प्यार और सराहना मिली है, मैं उसे सिर झुकाकर स्वीकार करता हूं. मैं हर दिन उम्मीद करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि मैं इस किरदार की जरूरत के मुताबिक उसकी सच्चाई और गंभीरता को समझ पाया हूं.’

भगवान लक्ष्मण का किरदार निभाने की जिम्मेदारी पर रवि दुबे
रवि दुबे को उम्मीद है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने किरदार में जो ईमानदारी लाने की कोशिश की, वो पर्दे पर भी नजर आएगी.  उन्होंने कहा, ‘मैं इस बात से पूरी तरह वाकिफ हूं कि ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाने के साथ कितनी बड़ी जिम्मेदारी आती है, जो हजारों सालों से लोगों के जहन और दिलों में बसा हुआ है. किसी एक्टर की जिंदगी में ऐसा बहुत कम होता है कि शायद उसके करियर का अब तक का सबसे बड़ा मौका, उसकी जिंदगी के सबसे बड़े सम्मानों में से एक भी हो. मेरे लिए यह वही मौका है.’

बता दें, रवि दुबे ने साल 2011 की हिंदी फिल्म ‘यूआर माय जान’ से फिल्मों में कदम रखा, वहीं अब वो जल्द ही फिल्म ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाते नजर आएंगे.

फिल्म की कास्ट
फिल्म में रणबीर कपूर भगवार राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण का रोल प्ले कर रहे हैं.  इसके अलावा फिल्म में सनी देओल, अरुण गोविल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह समेत कई बड़े कलाकार भी नजर आएंगे. 

रामायण' में लक्ष्मण बनकर हर दिन प्रार्थना करते हैं रवि दुबे, बोले- 'मेरे लिए ये सबसे बड़ा मौका है

कब रिलीज होगी ‘रामायण’?
हाल ही में रामायण की नई रिलीज डेट भी अनाउंस की गई. फिल्म दो पार्ट में बनी है. इसका पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल आएगा.



Source link

Related Posts

8 साल बाद भी कायम है ‘तुम्बाड’ का खौफ, जानिए इस फिल्म को खास बनाने वाली 7 बातें

‘तुम्बाड’ भारतीय सिनेमा की उन खास फिल्मों में से एक है, जिसने बड़े पर्दे पर लोककथा और फैंटेसी…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल

दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर 73 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर चली गईं. मधु का पुणे में…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

सिर्फ एक गाने से कमा लिए एक्स्ट्रा 25 करोड़, फिल्म ‘क्रू’ के मेकर्स को कैसे हुआ बंपर मुनाफा, जानें

संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘खलनायक’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. फिल्म के…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

‘सूर्या: अंत से आरंभ’ में नजर आएंगे सनी देओल, अनदेखे अंदाज में दिखेंगे एक्टर

सनी देओल की फिल्मों को लेकर फैंस एक्साइटेड रहते हैं. अब सनी को क्राइम थ्रिलर में देखा जाएगा.…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top