मशहूर भारतीय यूट्यूबर और सोशल मीडिया एक्टिविस्ट ध्रुव राठी इन दिनों चर्चा के केंद्र में हैं. 10 अक्टूबर को प्रदर्शन में शामिल होने और भीड़ जुटाने की अपील करने के आरोप में दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस ने ध्रुव राठी को उनके आवास से हिरासत में ले लिया था, जिसके बाद काफी हंगामा खड़ा हो गया. इस बड़े राजनीतिक ड्रामे और विवाद के बीच ध्रुव राठी के साथ-साथ इंटरनेट पर उनकी निजी जिंदगी भी काफी सर्च की जा रही है, जहां लोग उनकी पत्नी जूली के बारे में जानने के लिए बेहद उत्सुक नजर आ रहे हैं.
जर्मनी में हुई जूली एलबीआर की पढ़ाई
ध्रुव राठी की पत्नी का नाम जूली एलबीआर हैं और वह मूल रूप से जर्मनी की रहने वाली हैं. जूली की स्कूल से लेकर आगे की उच्च शिक्षा जर्मली में ही पूरी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक मेडिकल स्टूडेंट रही हैं और उन्होंने हेल्थकेयर व मेडिकल से जुड़ी पढ़ाई पर अपना ध्यान केंद्रित किया है. शैक्षणिक रूप से काफी मजबूत रहने वाली जूली ने अपनी ज्यादातर पढ़ाई वैज्ञानिक और स्वास्थ्य संबंधी विषयों में पूरी की है. वर्तमान समय में वह एक प्रोफेशनल हेल्थकेयर वर्कर और मेडिकल फील्ड से जुड़ी विशेषज्ञ के तौर पर पहचानी जाती हैं. हालांकि, उन्होंने अपने करियर और डिग्री से जुड़ी बेहद निजी जानकारियां सार्वजनिक नहीं की हैं.
ट्राम के सफर से शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी
ध्रुव और जूली की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है, जिसकी शुरुआत जर्मनी की एक पब्लिक ट्राम में हुई थी. बात साल 2014 की है, जब ध्रुव राठी अपनी उच्च शिक्षा के दौरान एक इंटर्नशिप के सिलसिले में जा रहे थे और जूली अपने स्कूल के लिए निकली थीं.
इसी सफर के दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई, जो धीरे-धीरे पहले गहरी दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई. उस समय ध्रुव राठी की उम्र करीब 19 साल थी. इसके बाद दोनों ने करीब 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया. साल 2019 में वैलेंटाइन डे के खास मौके पर ध्रुव ने जूली को शादी के लिए प्रपोज किया था.
यह भी पढ़ें: CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
प्रोफेशन से मेडिको और पार्ट-टाइम कैमरा वुमन
जूली एलबीआर केवल ध्रुव राठी की पत्नी के रूप में ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर अपनी खुद की एक अलग पहचान रखती हैं. उनके आधिकारिक सोशल मीडिया बायो के मुताबिक, वह खुद को एक मेडिको और पार्ट-टाइम कैमरा वुमन बताती हैं.
दरअसल, ध्रुव राठी के ट्रैवल और लाइफस्टाइल व्लॉग्स की शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा खुद जूली ही संभालती हैं. जूली को घूमना-फिरना बेहद पसंद है और वह अब तक दुनिया के 15 से ज्यादा देशों की यात्रा कर चुकी हैं. वह इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी काफी लोकप्रिय हैं, जहां उनके लाखों फॉलोअर्स हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में लाइब्रेरियन के 2 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन का तरीका
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

















