• Home
  • ताजा खबरें
  • प्रशांत किशोर की ‘पोल खोलने’ की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- ‘मेरी कुंडली…’
Image

प्रशांत किशोर की ‘पोल खोलने’ की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- ‘मेरी कुंडली…’


बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधान पार्षद नीरज कुमार और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. प्रशांत किशोर की ओर से पोल खोलने की चेतावनी पर नीरज कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि उनकी कुंडली सार्वजनिक है. उन्होंने कहा कि चुनाव में व्यक्तिगत आरोप लगाने के बजाय नीतियों के आधार पर वोट मांगना चाहिए.

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से JDU के प्रत्याशी नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर के आरोपों पर जवाब देते हुए अपनी संपत्ति और पारिवारिक जानकारी का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि टाल में उनके हिस्से में 10 बीघा जमीन है और मोकामा स्थित घर में चार कमरे हैं. उनके मुताबिक, उनके बारे में ऐसी कोई बात नहीं है, जिसे छिपाने की जरूरत हो.

यह भी पढ़ें- इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, ‘संविधान…’

कागजात देने के आरोप पर क्या बोले नीरज?

प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि नीरज कुमार ने पिछले डेढ़ साल में JDU नेताओं से जुड़ी जानकारी और कागजात उन्हें दिए थे. उन्होंने चेतावनी दी थी कि नीरज कुमार ने आगे बयान दिया तो वह उनके कथित कामों का कच्चा-चिट्ठा सार्वजनिक कर देंगे. इस पर नीरज कुमार ने इन आरोपों को खारिज किया और कहा कि चुनाव में नीतियों के आधार पर बात होनी चाहिए.

प्रशांत किशोर ने नीरज को बताया था जल्द बेरोजगार होने वाला

प्रशांत किशोर ने कहा था कि नीरज कुमार अब कुछ ही दिनों के लिए विधान पार्षद रह गए हैं. उन्होंने दावा किया कि पटना के शिक्षक और स्नातक मतदाता NDA उम्मीदवारों को हराने का मन बना चुके हैं. पीके ने बांकीपुर में भाजपा के पुराने राजनीतिक गढ़ में बदलाव का उदाहरण देते हुए विधान परिषद चुनाव में भी बदलाव की उम्मीद जताई थी.

जीत को लेकर आश्वस्त दिखे JDU नेता

नीरज कुमार ने अपनी जीत को लेकर भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के लोग उनके साथ हैं. इससे पहले भी उन्होंने प्रशांत किशोर को भाषा की मर्यादा बनाए रखने की नसीहत दी थी. दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप ऐसे समय बढ़े हैं, जब बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए चुनावी सरगर्मी तेज है.

यह भी पढ़ें- ‘EC बीजेपी की कठपुतली, लोकतंत्र कुचला जा रहा, हम चुप कैसे बैठें’, भड़के तेजस्वी यादव



Source link

Related Posts

योगी सरकार संवार रही महर्षि भृगु की तपोभूमि, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार

योगी सरकार ने बलिया जनपद की आध्यात्मिक और पौराणिक विरासत को पर्यटन से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल

मुंबई के सायन अस्पताल में सर्जरी विभाग के प्रथम वर्ष के रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. शिवशरणप्पा पाटिल की 10…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, ‘एक बार फिर लोगों का…’

इंडिया गठबंधन के ‘दिल्ली चलो मार्च’ पर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने प्रतिक्रिया दी. एक्स…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को स्थगित कर दिया है. यह परीक्षा…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top