• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘रामायण’ के तूफान में भी ‘दृश्यम 3’ कर रही अच्छी कमाई, जानें 50वें दिन का कलेक्शन
Image

‘रामायण’ के तूफान में भी ‘दृश्यम 3’ कर रही अच्छी कमाई, जानें 50वें दिन का कलेक्शन


अजय देवगन और श्रेया सरन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ को बॉक्स ऑफिस पर 50 दिन पूरे हो गए हैं और ये अभी भी दमदार कमाई कर रही है. जबकि ‘रामायण’ का इन दिनों जबरदस्त बोलबाला देखने के लिए मिल रहा. नितेश तिवारी की फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड्स तोड़ रही है और नए कीर्तिमान बना रही है. इसी बीच अजय देवगन की फिल्म कछुए की चाल से अच्छा खासा बिजनेस कर रही है. 

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर 50 दिनों से ज्यादा का समय पूरा कर लिया है और इसे अब तो ओटीटी पर भी रिलीज किया जा रहा है और इसके बावजूद भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. इसने 50वें और 51वें दिन अच्छा बिजनेस किया. चलिए बताते हैं फिल्म ने कितनी कमाई अब तक कर ली है.

‘दृश्यम 3’ का 50वें दिन का कलेक्शन

‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर 50 दिन के बाद भी कमाई कर रही है. भले ही वो लाखों में है लेकिन ‘रामायण’ के तूफान के बीच बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना कमाल की बात है. इसे लोग अब भी काफी पसंद कर रहे हैं.   
– कोईमोई के अनुसार,  फिल्म ने 50वें दिन 3 लाख का बिजनेस किया था और इसका ग्रॉस कलेक्शन 4 लाख रहा था.
– हालांकि, 49वें दिन के मुकाबले 42.86% की गिरावट दर्ज की गई थी.

51वें दिन ‘दृश्यम 3’ की कमाई में आई 75% की उछाल

इतना ही नहीं, ‘दृश्यम 3’ केवल 50वें दिन तक ही नहीं रुकी बल्कि रविवार यानी कि 51वें दिन इसकी कमाई में उछाल दर्ज की गई. कोईमोई के अनुसार, 75% की उछाल दर्ज की गई और इसने 6 लाख का नेट कलेक्शन किया. इसका ग्रॉस कलेक्शन 7 लाख रहा, जिसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 381.41 करोड़ पहुंच गया. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 595 करोड़ हो गया है. 

यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ ने बनाया कर्नाटक का बड़ा रिकॉर्ड, जानें किस राज्य में किया सबसे ज्यादा कलेक्शन?

‘दृश्यम 3’ ने कमाया 246% से ज्यादा प्रॉफिट

इसके साथ ही अगर बात की जाए कि अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने 51 दिनों में कितना प्रॉफिट कमा लिया है तो कोईमोई के अनुसार, इसका बजट 110 करोड़ था जबकि फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 381.41 करोड़ रहा और इस लिहाज से फिल्म ने टोटल प्रॉफिट 246.74% कमा लिया है. ये ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली और प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है. इतना ही नहीं, ये इस साल 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है.

ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं ‘दृश्यम 3’?

गौरतलब है कि फिल्म ‘दृश्यम 3’ तो अब ओटीटी पर भी रिलीज होने को तैयार है. इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म को कमिंग सून कैटेगरी में नोटिफाई कर दिया गया है. हालांकि, अभी ऑफिशियल ऐलान होना बाकी है. शुरुआती रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि फिल्म को 27 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा.



Source link

Related Posts

‘लालो श्री कृष्ण सदा सहायते’ से ‘जिंदगी वंस मोर’ तक, ओटीटी पर मिस न करें ये 5 गुजराती फिल्में

‘लालो श्री कृष्ण सदा सहायते’ से लेकर ‘जिंदगी वंस मोर’ तक आज हम आपको 5 गुजराती फिल्मों के…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

बॉलीवुड के यंग एक्टर्स के मुरीद हुए इम्तियाज अली, सीनियर सितारों से की तुलना, बोले- उनका ध्यान कम भटकता है

फिल्ममेकर इम्तियाज अली इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज ‘ओ साथी रे’ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

शूटिंग करने गए बांग्लादेशी एक्टर सोहेल खान की मौत, नाश्ता करने के बाद होटल में आया हार्ट अटैक

बांग्लादेश की फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है. बांग्लादश के मशहूर टीवी और फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

‘ओम’ ने दुनियाभर में बनाया रिकॉर्ड, बनी धनुष की छठी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

धनुष की फिल्म ‘ओम’ को मिक्स रिव्यूज मिले. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा परफॉर्म कर रही है,…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top