• Home
  • शिक्षा समाचार
  • MP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की नई तारीख घोषित, अब इस दिन होगा एग्जाम 
Image

MP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की नई तारीख घोषित, अब इस दिन होगा एग्जाम 


MP Police Constable Exam Date 2026 OUT: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस आरक्षक (जनरल ड्यूटी) सीधी भर्ती परीक्षा 2026 की संशोधित तारीख घोषित कर दी है. मंडल के नोटिस और नए कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा अब 9 दिसंबर 2026 से आयोजित की जाएगी. पहले यह लिखित परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होने थी, लेकिन पुलिस विभाग की एक दूसरी परीक्षा के आयोजन, उम्मीदवारों की सुविधा और हितों को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया था.

हर पोस्ट के लिए 100 कैंडिडेट करेंगे कंंपीट

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राज्य पुलिस डिपार्टमेंट में कुल 7,500 कांस्टेबल के खाली पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें से 6,800 पोस्ट कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (स्पेशल आर्म्ड फोर्स को छोड़कर) के लिए है, जबकि 700 पोस्ट स्पेशल आर्म्ड फोर्स के लिए है. वहीं इन पोस्ट के लिए पूरे राज्य से करीब 7.5 लाख कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया है. इसका मतलब है कि हर वैकेंसी के लिए एवरेज 100 कैंडिडेट्स मुकाबला करेंगे.

परीक्षा का पैटर्न और नॉर्मलाइजेशन  प्रक्रिया

एमपी पुलिस की यह लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में 2 घंटे की होगी. इसमें कुल 100 एमसीक्यू वाले सवाल पूछे जाएंगे, 100 नंबरों के होंगे. वहीं हर एक सवाल के लिए एक नंबर मिलेगा और कोई नेगेटिव मार्किंग इस परीक्षा में नहीं रखी गई है. सब पेपर में सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान, बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि और विज्ञान एवं सरल अंकगणित से प्रश्न शामिल होंगे. अगर परीक्षा एक से ज्यादा शिफ्ट में होती है, तो शिफ्टों के स्तर में अंतर के कारण अंकों में संतुलन लाने के लिए नॉर्मलाइजेशन लागू किया जाएगा. वहीं लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मापदंड परीक्षण, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-10 की उम्र में कॉलेज और 18 में दुनिया की सबसे यंग प्रोफेसर, जानें कौन हैं आलिया सबूर 

पोस्टिंग और वेरिफिकेशन से जुड़े नियम 

भर्ती नियमों के तहत चयनित आरक्षकों को उनके गृह जिले में पोस्टिंग नहीं दी जाएगी. आवेदन के समय उम्मीदवारों को प्रदेश के 55 जिलों में से अपनी पसंद की यूनिट चुनने का ऑप्शन दिया गया था और नियुक्ति के साथ ट्रांसफर के लिए संबंधित यूनिट में कम से कम 5 साल सेवा करना अनिवार्य होगा. चयनित उम्मीदवारों की तैनाती भोपाल, इंदौर और जबलपुर की शासकीय रेल पुलिस में भी की जाएगी. वहीं इस भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी अनिवार्य रहेगा. 

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले MPESB की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं. 
  • अब होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद एमपी पुलिस जीडी कांस्टेबल 2026 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब अपना 13 अंकों का एप्लीकेशन नंबर और दूसरी डिटेल डालें. 
  • इसके बाद सबमिट करने पर स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा. 
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

ये भी पढ़ें-MBA करने वालों के लिए जरूरी खबर, NTA ने जारी किया CMAT 2027 का शेड्यूल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

MBA करने वालों के लिए जरूरी खबर, NTA ने जारी किया CMAT 2027 का शेड्यूल

CMAT 2027: मैनेजमेंट प्रोग्राम में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों के लिए एनटीए ने कॉमन मैनेजमेंट टेस्ट (CMAT)…

ByByPUJA KUMARI Nov 25, 2026

SSC CHSL की सिटी स्लिप जारी, किस शहर में होगा आपका एग्जाम? ऐसे करें चेक

एसएससी की संयुक्त उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परीक्षा यानी SSC CHSL 2026 के लिए आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवारों…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

NDA 2027 में एडमिशन के लिए UPSC ने खोला रास्ता, देखें पूरा शेड्यूल

भारतीय थल सेना, नौसेना या वायु सेना में कमीशन अधिकारी के रूप में करियर बनाने का सपना देख…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

RRB NTPC स्किल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, रजिस्ट्रेशन नंबर से ऐसे करें चेक

रेलवे भर्ती बोर्ड के तहत एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट 2026 का…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top