• Home
  • ताजा खबरें
  • ‘राइज एंड फॉल’ में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
Image

‘राइज एंड फॉल’ में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात


रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के सीजन 2 में तेज प्रताप यादव का सफर अचानक खत्म हो गया. जन शक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप को कानूनी मुश्किलों और कोर्ट में चल रहे मामलों की वजह से शो छोड़ना पड़ा. शो से उनकी विदाई भावुक रही.

शो से बाहर आने के बाद तेज प्रताप ने आईएएनएस से खास बातचीत की. उन्होंने अखिलेश यादव, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को शो में भेजने की इच्छा जताई.

राइज एंड फॉल में क्यों गए तेज प्रताप?

तेज प्रताप ने कहा, “मैंने खुद को दिखाने और यह पक्का करने के लिए रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में हिस्सा लिया कि लोगों तक पॉजिटिव चीजें पहुंचें. पॉलिटिक्स एक अलग मामला है. हम जाति आधारित पॉलिटिक्स में शामिल नहीं होते. जो लोग ऐसा करना चाहते हैं, वे करते रहें. हम सबको साथ लेकर चलने में यकीन रखते हैं.”

उन्होंने कहा कि शो अच्छा चल रहा था और मैंने वहां अपना समय बहुत एन्जॉय किया. शो ने मुझे एक अच्छा प्लेटफॉर्म दिया. मैं कई अच्छे लोगों और सेलिब्रिटीज से मिला. यह दोस्त बनाने का एक नया मौका था और मैंने बहुत अच्छा समय बिताया.

यह भी पढ़ें- इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, ‘संविधान…’

शो से बाहर होना जरूरी था: तेज प्रताप

शो छोड़ने की वजह बताते हुए तेज प्रताप ने कहा, “कुछ कानूनी दिक्कतों और कोर्ट में चल रहे मामलों के कारण मुझे यह फैसला लेना पड़ा. कई लोग ऐसे शो का हिस्सा बने रहना चाहेंगे, लेकिन मेरे लिए मौजूदा हालात में शो से बाहर होना जरूरी था. शो में बिताए समय से मैं बेहद खुश हूं. मुझे यहां कोई परेशानी नहीं हुई.”

बातचीत के दौरान तेज प्रताप ने अपने राजनीतिक सफर के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, “मैं पॉलिटिकल बैकग्राउंड से आता हूं और बिहार में अपनी पार्टी मैंने खुद शुरू की थी. पार्टी को आगे बढ़ाने और राज्य में अपना संगठन तैयार करने के लिए मैंने अपने स्तर पर काम किया है.”

अगर उन्हें मौका मिले तो वह किन नेताओं को रियलिटी शो में देखना चाहेंगे तो इस पर कहा, “अगर ऐसा कुछ होता है तो मैं अखिलेश यादव, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को शो में देखना चाहूंगा. इन नेताओं समेत दूसरे लोगों को भी साथ लाने के बारे में सोचा जा सकता है. इसके बाद सभी मिलकर तय करेंगे कि आगे क्या करना है.”

यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, ‘मोदी सरकार…’



Source link

Related Posts

प्रशांत किशोर की ‘पोल खोलने’ की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- ‘मेरी कुंडली…’

बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) के…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

योगी सरकार संवार रही महर्षि भृगु की तपोभूमि, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार

योगी सरकार ने बलिया जनपद की आध्यात्मिक और पौराणिक विरासत को पर्यटन से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल

मुंबई के सायन अस्पताल में सर्जरी विभाग के प्रथम वर्ष के रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. शिवशरणप्पा पाटिल की 10…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, ‘एक बार फिर लोगों का…’

इंडिया गठबंधन के ‘दिल्ली चलो मार्च’ पर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने प्रतिक्रिया दी. एक्स…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top