• Home
  • ताजा खबरें
  • मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
Image

मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?


पंजाब स्थित मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में उस समय दहशत फैल गई, जब दुकान के बाहर बैठे 4 से 5 युवकों पर काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर आए कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना में चार युवक गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक अन्य युवक को गोली के छर्रे लगने की जानकारी मिली है. घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, एक युवक के सिर, दो युवकों के पेट और एक युवक की बाजू में गोली लगी है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश होने की आशंका जताई जा रही है. इसी रंजिश के चलते दूसरे गुट द्वारा फायरिंग की वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है. हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

>

फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. इसके अलावा, साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है.

मोगा के एसएसपी सरताज सिंह चहल ने बताया कि अंगदपुरा मोहल्ले में फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर आए लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया.  घटना में घायल हुए युवकों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उनका इलाज चल रहा है.

एसएसपी ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से कुछ लोगों के नाम भी बताए गए हैं. पुलिस संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर रही है और बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है तथा फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.



Source link

Related Posts

अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- ‘पार्टी का नाम रख लें AI-वादी’

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, ‘राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि…’

पीएम मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर सियासी बवाल खड़ा…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

‘कांग्रेस की राजनीति अब…’, PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी

बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उस समय…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

जामिया में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग पर भूख हड़ताल, 3 सांसदों पर FIR

दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top