• Home
  • ताजा खबरें
  • ‘कांग्रेस की राजनीति अब…’, PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
Image

‘कांग्रेस की राजनीति अब…’, PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी


बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उस समय हंगामा हो गया, जब खुद को कांग्रेसी बताने वाले एक युवक ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर टिप्पणी की. 

युवक ने कथित तौर पर कहा कि इस तरह की लड़ाई से पीएम मोदी नहीं जाने वाले. इस पर खरगे ने पीएम मोदी को लेकर अपशब्द बोल दिए, जिस पर हंगामा हो गया. खरगे के बयान पर राजनीतिक बवाल मचा हुआ है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “कांग्रेस की राजनीति अब जनहित के मुद्दों से भटककर व्यक्तिगत अपमान और मर्यादाओं के उल्लंघन तक सिमट गई है.” 

पुष्कर सिंह धामी का खरगे पर निशाना

पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री के पिता को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति पर गंभीर सवाल खड़े करती है. कभी प्रधानमंत्री मोदी की मां का अपमान, कभी उन्हें ‘मौत का सौदागर’ कहना और कभी ‘चायवाला’ कहकर उनकी साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि का उपहास उड़ाना. आखिर कांग्रेस की राजनीति कब तक व्यक्तिगत अपमान और अमर्यादित टिप्पणियों के सहारे चलती रहेगी?”

लगातार चुनावी पराजयों के बावजूद कांग्रेस ने जनहित के मुद्दों पर आत्ममंथन करने के बजाय व्यक्तिगत टिप्पणियों को ही अपनी राजनीति का आधार बना लिया है. लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध का स्थान है, लेकिन किसी के माता-पिता और परिवार को निशाना बनाना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता.

खरगे ने प्रधानमंत्री के बयान पर भी उठाए सवाल

खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर भी सवाल उठाए, जिसमें उन्होंने अगले 30 वर्षों तक अपनी सरकार के बने रहने की बात कही थी. खरगे ने कहा, अगले 30 साल तक कौन बचेगा या रहेगा, यह किसने देखा है? वे ऐसा लोगों को भ्रमित करने के लिए कहते हैं. उनके पास ईवीएम है. जब तक अपने चेलों को उन्होंने वहां पर बैठाया है, उसी आधार पर वे ऐसा बयान देते हैं. उन्हीं के लोगों ने कहा है कि सीईसी में घपला है.

कानपुर को मिलेगी 411 करोड़ की 48 विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी देंगे प्रमाण पत्र



Source link

Related Posts

अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- ‘पार्टी का नाम रख लें AI-वादी’

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, ‘राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि…’

पीएम मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर सियासी बवाल खड़ा…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

जामिया में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग पर भूख हड़ताल, 3 सांसदों पर FIR

दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

दिल्ली में न्यूनतम पारा 17 डिग्री दर्ज, महीने का सबसे कम, कितना रहा AQI?

दिल्ली में रात में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. रविवार (25 अक्टूबर)…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top